हमसे जुड़े

Follow us

29.7 C
Chandigarh
Saturday, April 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अवैध चाकू समे...

    अवैध चाकू समेत एक आरोपी दबोचा, जेल रवाना

    Kairana News
    Kairana News: अवैध चाकू समेत एक आरोपी दबोचा, जेल रवाना

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से अवैध चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी युवक को चालान करके जेल भेज दिया है। बुधवार रात्रि एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कस्बे की इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई गौरव चौहान पुलिस टीम के साथ में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने कस्बे के पानीपत बाईपास पर स्थित अंडरपास के नीचे से एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से अवैध चाकू बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता अमजद निवासी मोहल्ला पीरजादगान कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध सम्बंधित धारा के अंतर्गत चालान करके उसे जेल भेज दिया।

    यह भी पढ़ें:– Samriddhi Yatra: सीएम नीतीश कुमार के दौरे के दौरान सीवान में धमाका, एक की मौत