हमसे जुड़े

Follow us

31.8 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More
    Home कारोबार एचसीएल टेक्नो...

    एचसीएल टेक्नोलॉजीज 136 करोड़ में खरीदेगी सिंगापुर की कंपनी

    HCL
    HCL एचसीएल टेक्नोलॉजीज 136 करोड़ में खरीदेगी सिंगापुर की कंपनी

    नई दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज इसी क्षेत्र में काम करने वाली सिंगापुर की कंपनी फेनर्जिक सॉल्यूशंस का अधिग्रहण करेगी। एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वह अपनी इकाई एचसीएल सिंगापुर के जरिये इस सौदे को अंजाम दे रही है। दोनों कंपनियों के बीच अधिग्रहण सौदे को लेकर पक्का समझौता हो चुका है। भारतीय कंपनी फेनर्जिक की शत-प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। वह इसके लिए 1.9 करोड़ सिंगापुर डॉलर (लगभग 136 करोड़ रुपये) का भुगतान करेगी।

    सौदा इस साल 30 अप्रैल तक पूरा होने की उम्मीद है। फेनर्जिक मुख्य रूप से वेल्थ मैनेजमेंट के क्लाइंट को सेवाएं प्रदान करती है। साल 2024 में उसका कुल राजस्व दोगुने से ज्यादा होकर 1.26 करोड़ सिंगापुर डॉलर रहा था। उसका शुद्ध लाभ 29 लाख सिंगापुर डॉलर और नेटवर्थ 54 लाख सिंगापुर डॉलर पर था। उसका कारोबार सिंगापुर के अलावा लग्जमबर्ग, स्विटजरलैंड और भारत में फैला हुआ है।