हमसे जुड़े

Follow us

31.8 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home चंडीगढ़ Chandigarh Bo...

    Chandigarh Bomb Threat: चंडीगढ़ में पासपोर्ट कार्यालय को उड़ाने की धमकी से हड़कंप

    Chandigarh Bomb Threat
    Chandigarh Bomb Threat: चंडीगढ़ में पासपोर्ट कार्यालय को उड़ाने की धमकी से हड़कंप

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Chandigarh Passport Office : केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में पासपोर्ट कार्यालय और कुछ अन्य स्थानों पर बम धमाके करने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सेक्टर 34 स्थित पासपोर्ट कार्यालय और कुछ स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है और पूरे क्षेत्र में जांच अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं और जांच अभियान की निगरानी स्वयं कर रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी चंडीगढ़ और मोहाली के कई स्कूलों, अस्पतालों तथा अन्य संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं।

    लगातार मिल रही ऐसी धमकियों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने हालांकि नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है और प्रशासन मुस्तैद है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि सभी धमकियों को गंभीरता से लिया जा रहा है और साइबर सेल की मदद से ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Chandigarh Bomb Threat