हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Saturday, March 7, 2026
More

    Indian Army: वीरता की विरासत: भारतीय सेना चूरू में आयोजित करेगी ‘गौरव सेनानी समारोह’

    Indian Army News
    Indian Army: वीरता की विरासत: भारतीय सेना चूरू में आयोजित करेगी ‘गौरव सेनानी समारोह’
    जयपुर। सप्त शक्त‍ि कमान के तत्वावधान में रणबांकुरा डिविजन द्वारा “गौरव सेनानी समारोह” (‘Gaurav Senani Samaroh’) का आयोजन 08 मार्च 2026 को एसएआई स्पोर्ट्स स्टेडियम, चूरू में किया जाएगा। यह भव्य समारोह चूरू ज़िले की सभी आठ तहसीलों के पूर्व सैनिकों, वीर नारी एवं वीरांगनाओं को सम्मानित करने और उनसे जुड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस पहल से 6,000 से अधिक पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को लाभ मिलने की अपेक्षा है। Indian Army News
    भारतीय सेना तथा नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ गणमान्य अधिकारी इस अवसर की शोभा बढ़ाएँगे तथा पूर्व सैनिको और उनके आश्रितो की गरिमा और कल्याण के प्रति सेना की अटूट प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित करेंगे। रैली में एक व्यापक कल्याण सुविधा कैंप स्थापित किया जाएगा, जिसमें SPARSH के माध्यम से पेंशन संबंधी सेवाएँ, रिकॉर्ड कार्यालयों तथा सीडीए से सहायता और पेंशन खातों के लिए बैंकिंग संबंधी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। नागरिक प्रशासन के स्टॉल भूमि एवं विधिक मामलों से संबंधित शिकायतों के समाधान, आधार सेवाओं तथा विभिन्न सरकारी कल्याण योजनाओं के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

    रैली में एक मेडिकल कैंप भी लगाया जाएगा

    रैली में एक मेडिकल कैंप भी लगाया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ परामर्श, दंत चिकित्सा तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन (AWPO) के प्रतिनिधि पूर्व सैनिकों को कौशल विकास, पुनः-रोजगार, करियर परिवर्तन तथा विभिन्न रोजगार अवसरों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे, जिससे वे ए‍ डब्ल्यू पी ओ नेटवर्क व नागरिक संस्थाओं के माध्यम से दीर्घकालिक स्थिरता और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित कर सकें।
    कार्यक्रम में एक आकर्षक उपकरण प्रदर्शन भी आयोजित किया जाएगा, जो भारतीय सेना की परंपरा, जज़्बे और युद्ध कौशल को प्रदर्शित करेगा। रैली के दौरान पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और वीरांगनाओं को राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान व त्याग के लिए सम्मानित किया जाएगा। “गौरव सेनानी समारोह” सेना और उसके पूर्व सैनिकों के बीच अटूट संबंध को सुदृढ़ करेगा तथा उनकी गरिमा और कल्याण के प्रति सेना की अविचल प्रतिबद्धता को पुनः प्रतिष्ठित करेगा। Indian Army News