हमसे जुड़े

Follow us

24.4 C
Chandigarh
Monday, March 9, 2026
More
    Home खेल T20 World Cup...

    T20 World Cup: हार्दिक पंड़या ने खोले राज, बताई इमोशनल बात

    T20 World Cup
    T20 World Cup: हार्दिक पंड़या ने खोले राज, बताई इमोशनल बात

    T20 World Cup:  अहमदाबाद, (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट टीम के आॅलराउंडर हार्दिक पंड्या ने कहा कि मैं हर टूनार्मेंट से पहले बहुत ज्यादा मेहनत करता हूं। मुझे तो बस मेहनत करनी आती है। इसी के साथ टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी अपने-अपने अनुभव साझा किये। न्यूजीलैंड पर मिली 96 रनों से जीत के बाद हार्दिक पंड्या ने कहा कि उस जीत में बहतु सारी कठिनाई थी। उसमें वापसी की कहानी थी। ये जो जीत है, ये थोड़ी अलग है। 2024 के बाद से मैंने सोच लिया है कि जो टूनार्मेंट खेलूंगा, अब मैं नहीं हारूंगा। मैं हर टूनार्मेंट से पहले काफी ज्यादा मेहनत करता हूं। मुझे तो बस मेहनत करनी आती है। मैं अच्छा इंसान बनना चाहता हूं। आप जिस हार्दिक पंड्या को देखते हो, उसमें मेरे फीजियो, मेरे खाना बनााने वाले, और कई लोगो का योगदान है। और जब से मेरी लाइफ में महिका आई है, सब कुछ बदल गया है। अब मैं बस अच्छा करना चाहता हूं और जीतते रहना चाहता हूं। मैं अभी बहुत सीनियर बन चुका हूं। मुझे और 10 ट्रॉफी जीतना है और 10 साल खेलना है। (2023 की इंजरी फाइनल से पहले) वह काफी इमोशनल बात है। भारत में विश्व कप जीतना बहुत बड़ी बात है। कल से मुझे पता था कि हम चैंपियन हैं। मैंने महिका को भी यही बोला कि डोंट वरी, यह हम ही जीतने वाले हैं। हारना मेरे दिमाग में कभी रहा ही नहीं। आज किशन, अभिषेक सबको मैं यही बोला कि अपने अच्छे पलों को याद करो। और जाकर खेलो। इशान किशन और सैमसन के साथ जो हुआ, वही लाइफ है। आप जब मेहनत करते हैं, सब की खुशियों में अपनी खुशियां तलाशते हैं, तो आपको मौका जरूर मिलता है। उन्होंने बहुत मेहनत की और शांत रहें, अब उन्हें उसका पुरुस्कार मिल रहा है।

    तिलक वर्मा ने कहा कि टीम को जरूरत थी कि हम किसी भी पोजीशन पर बल्लेबाजी के लिए तैयार रहें। हमने तैयारी भी उसी तरह की। फील्डिंग में हमने अच्छी फील्डिंग की थी। आज भी हमारी टीम ने अच्छी फील्डिंग की। हालांकि फील्डिंग में यह हमारा परफेक्ट दिन नहीं था। अगले दो दिन बड़ी पार्टी होने वाली है। फिर थोड़ा रेस्ट करेंगे और फिर आईपीएल है। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कहा कि मैं मिचेल को सॉरी बोलने गया था। मैंने जान बूझ कर नहीं मारा था। अगर बल्लेबाज 250 बन रहे हैं तो हमें गेंदबाज के तौर पर उन्हें उस स्कोर से पहले रोकना चाहते हैं। इस फीलिंग को पूरी तरह से समझने में दो-चार दिन लेगेंगे।

    वरूण चक्रवर्ती ने कहा कि लगातार दो ट्रॉफी जीतना बहुत अच्छा एहसास है। वॉशिंगटन सुदंर ने कहा कि सभी के सभी सपोर्ट स्टाफ ने कमाल का किया। इस टीम का हिस्सा होना बहुत बड़ी बात है। शिवम दुबे ने कहा कि टूनार्मेंट के पहले दिन से ही मेरा काम बड़े छक्के मारना था। कभी बैटिंग बाद में आई, कभी नहीं आई लेकिन मेरा काम सिक्सर मारना ही था। आज बहुत बड़ा स्टेज था। यह जीत काफी बड़ी है। लोगों ने जिस तरह से हमें सपोर्ट किया, वह अदभुत है।

    सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कहा, “एक बात मेरे मन में काफी समय से थी। मैं पहले भी इसे साझा करना चाहता था, लेकिन शायद आज उससे बेहतर दिन नहीं हो सकता। कप्तान और कोच को मुझ पर भरोसा था। एक समय ऐसा भी था जब मुझे खु़द पर शक होने लगा था। मैंने पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं किया था। यह टूनार्मेंट मेरे लिए काफी मुश्किल रहा। मैं बस अपनी प्रक्रिया पर ध्यान देने की कोशिश कर रहा था। हर मैच को अलग मानकर खेल रहा था। लेकिन यह आसान नहीं था। फिर भी मुझे इस टीम से प्यार है, क्योंकि जिस तरह सभी ने मेरा साथ दिया वह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। पूरे साल मैं टीम के लिए अच्छा कर रहा था, लेकिन इस बड़े टूनार्मेंट में वैसा नहीं कर पा रहा था।फिर भी टीम और मैनेजमेंट ने मुझ पर भरोसा बनाए रखा। टूनार्मेंट के बीच में मैं भावुक हो गया था और कोच व कप्तान से बात करना चाहता था। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम हमारे लिए बड़े मैच जिताओगे। दर्शकों ने भी मुश्किल समय में हमारा खूब साथ दिया।”

    भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार जीता टी-20 विश्वकप का खिताब

    संजू सैमसन (89), इशान किशन (54) और अभिषेक शर्मा (52) की विस्फोटक अर्धशतकीय पारियों के बाद जसप्रीत बुमराह (चार विकेट) और अक्षर पटेल ( तीन विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने रविवार को टी-20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत लगातार दूसरी बार टी-20 विश्वकप खिताब जीतने वाली टीम बन गई है। मैच में 15 रन देकर चार विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह को ‘प्लयेर आॅफ द मैच’ का पुरस्कार मिला। वहीं टूनार्मेंट में संजू सैमसन को ह्यप्लेयर आॅफ टूनार्मेंटह्ण से नवाजा गया। इस जीत के साथ ही सूर्यकुमार यादव का नाम भी विश्वकप विजेता कप्तानों की सूची में शामिल हो गया है।

    256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड पर शुरू से ही बड़े स्कोर का दबाव दिखाई देने लगा। तीसरे ओवर में अक्षर पटेल ने फिन ऐलन (नौ) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने रचिन रवींद्र (एक) का शिकार कर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया। पांचवें ओवर में अक्षर ने ग्लेन फिलिप्स (पांच) को बोल्ड कर दिया। आठवें ओवर में हार्दिक पंड्या ने मार्क चैपमैन (तीन) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। इस दौरान एक छोर थामे विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे टिम साइफर्ट को वरूण चक्रवर्ती ने आउट कर मैच भारत के पक्ष में कर दिया। टिम साइफर्ट ने 26 गेंदों दो चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए 52 रनों की पारी खेली।

    13वें ओवर में अक्षर पटेल ने डैरिल मिचेल (17) को आउट कर अपना तीसरा विकेट झटका। डैरिल मिचेल ने अपनी पारी में 11 गेंदों का सामना किया और दो छक्के लगाये। 17वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने जिमी निशम (आठ) को आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। इसी ओवर की अगली गेंद पर बुमराह ने मैट हेनरी (शून्य) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने मिचेल सैंटनर को बोल्ड कर भारत की झोली में नौवां विकेट डाल दिया। सैंटनर ने 35 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 43 रन बनाये। 19वें अभिषेक शर्मा ने जैकब डफी (तीन) को आउटकर 159 रन पर न्यूजीलैंड की पारी का अंत कर दिया। इसी साथ भारत ने 96 रनों से मुकाबला और टॉफी अपने नाम कर ली।

    भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लिये। अक्षर पटेल को तीन विकेट मिले। वरुण चकव्रर्ती, हार्दिक पंड्या और अभिषेक शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इस मैच में चार विकेट लेने के साथ जसप्रीत बुमराह टी-20 विश्वकप में सबसे अधिक 40 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गये है। इससे पहले आज यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत के लिए अभिषेक शर्मा और संजूसैम तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 7.1 ओवर में 98 रन ठोक डाले। आठवें ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र ने अभिषेक शर्मा को विकेट के पीछे कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया। अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 52 रन बनाये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये इशान किशन संजूसैमन के साथ दूसरे विकेट लिये 105 रनों की साझेदारी की। जिमी नीशम ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर संजू सैमसन को बाउंड्री पर कैच आउट करा दिया। संजूसैमन ने 46 गेंदों में पांच चौके और आठ छक्के उड़ाते हुए 89 रनों पारी खेली। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर इशान किशन और आखिरी गेंद पर कप्तान सूर्यकुमार यादव (शून्य) को आउट कर न्यूजीलैंड की मैच में वापसी कराई। इशान किशन ने 25 गेंदों में चार चौके और चार छक्के लगाते हुए 54 रनों की पारी खेली।

    19वें ओवर में मैट हेनरी ने हार्दिक पंड्या को आउट कर भारत को पांचवां झटका दिया। हार्दिक पंड्या ने 13 गेंदों में एक चौका और एक छक्का उड़ाते हुए 18 रन बनाये। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। शिवम दुबे ने आखिरी ओवर कर रहे जिमी नीशम के ओवर में 24 रन ठोक कर भारत का स्कोर 250 के पार पहुंचाया। शिवम दुबे ने आठ गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए नाबाद 28 रनों की तूफानी पारी खेली। तिलक वर्मा आठ रन बनाकर नाबाद रहे। भारत दुनिया की पहली टीम है, जिसके नाम दो टी-20 मैचों में लगातार 250 से अधिक का स्कोर है। टी-20 मैचों में भी केवल सनराइजर्स हैदराबाद ऐसा कर चुकी है। यह टी-20 विश्व कप फाइनल में भी सर्वाधिक स्कोर है। इस मामले में भारत ने पिछले विश्व कप में बनाए गए अपने ही 176 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा। न्यूजीलैंड के लिए जिमी नीशम ने तीन विकेट लिये। रचिन रवींद्र और मैट हेनरी ने एक- एक बल्लेबाज को आउट किया।