हमसे जुड़े

Follow us

33.5 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी श्रद्धालुओं न...

    श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी

    Kairana News
    Kairana News: श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: वैशाख माह की अमावस्या के अवसर पर यमुना नदी में यूपी-हरियाणा से आए हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना कर परिवार में सुख-समृद्धि की भी कामना की गई। शुक्रवार को वैशाख माह की अमावस्या पर स्नान के चलते श्रद्धालु सुबह से ही यमुना नदी पर पहुंचने शुरू हो गए थे। यूपी-हरियाणा से पहुंचे श्रद्धालुओं ने यमुना घाट पर विशेष पूजा-अर्चना की तथा परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान करते हुए आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने यमुना किनारे स्थित प्राचीन मंदिरों के भी दर्शन किए। इस अवसर पर सुरक्षा के दृष्टिगत यमुना ब्रिज चौकी प्रभारी एसआई अशोक कुमार पुलिस बल के साथ में मुस्तैद नजर आए। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Theft News: ट्रांसफार्मर से कॉपर-तेल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार