सिरसा। ब्लॉक कल्याण नगर के प्रीत नगर जोन की ओर से प्रीत नगर गली नंबर 7 में सच्ची प्रेमी समिति की सेवादार सोनिया इन्सां के आवास पर नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा की समाप्ति पर फूड बैंक मुहिम के तहत सोनिया इन्सां पत्नी जुगल किशोर इन्सां की ओर से अपनी माता कैलाश रानी की पुण्यतिथि पर 7 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का राशन बांटा। नामचर्चा कार्यक्रम की शुरूआत प्रेमी सेवक किशोरी लाल इन्सां की ओर से धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा बोलकर किया गया। इस दौरान काफी संख्या में साध-संगत मौजूद रही। Sirsa News
उल्लेखनीय है कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने 175 मानवता भलाई के कार्य शुरू कर रखे हैं और उन्हीं की पावन शिक्षानुसार डेरा सच्चा सौदा के सेवादार अपनी हर खुशी के मौके या किसी विशेष अवसर पर मानवता भलाई का कार्य करते हैं। इसी के तहत ब्लॉक कल्याण नगर के इस परिवार ने इंसानियत की भलाई का यह कार्य किया है। Sirsa News















