हांसी (सच कहूँ न्यूज़)। Fire Brigade Workers Strike: कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए फायर ब्रिगेड कार्यालय से जाट धर्मशाला तक और वहां से विधायक विनोद भयाना के आवास तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।
ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि वे पिछले 17-18 दिनों से लगातार धरने पर बैठे हैं, लेकिन अब तक सरकार या प्रशासन की ओर से कोई बातचीत नहीं की गई है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है। Hansi News
कर्मचारियों ने मांग रखी कि 16 फरवरी 2026 को फरीदाबाद की एक स्टील कंपनी में लगी भीषण आग के दौरान शहीद हुए दमकल कर्मियों भवी चंद शर्मा और रणवीर सिंह के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही अग्निशमन कर्मचारियों की लंबित मांगों का तुरंत समाधान किया जाए।
प्रदर्शन के दौरान अग्निशमन कर्मचारी विनोद ने कहा कि वे पिछले 17 दिनों से हड़ताल पर हैं और कई कर्मचारी संगठनों का उन्हें समर्थन मिल चुका है, बावजूद इसके सरकार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है। Hansi News
वहीं कर्मचारी संघ के राज्य कैशियर सुरेंद्र यादव ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को राज्य स्तर पर तेज किया जाएगा।
इस मामले में विधायक विनोद भयाना ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें उचित हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे और शहीद दमकल कर्मियों के परिवारों को उचित मुआवजा व अन्य सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे।
यह भी पढ़ें:– सरस्वती इंटर कॉलेज जानसठ का दमदार रिजल्ट: टॉपर्स ने बढ़ाया मान, 94% से अधिक रहा परिणाम















