हमसे जुड़े

Follow us

37.5 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मोहम्मदपुर रा...

    मोहम्मदपुर राई में मिले टीबी के चार संदिग्ध, जांच को भेजा सैंपल

    Kairana
    Kairana: मोहम्मदपुर राई में मिले टीबी के चार संदिग्ध, जांच को भेजा सैंपल

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: शुक्रवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत यमुना खादर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर राई में वर्तमान ग्राम प्रधान शहजाद अली की बैठक पर एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया, जिसमें करीब 45 ग्रामीणों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान टीबी की बीमारी के डिटेक्ट करने हेतु करीब 28 लोगो के चेस्ट एक्स-रे किये गए, जिसमें चार मरीज संदिग्ध मिलने पर उनके बलगम के नमूने लिए गए। वहीं, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने शिविर में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य टीम को पूर्ण निष्ठां के साथ में अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही, शिविर का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने को कहा। Kairana

    टीम का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ लैब टीबी सुपरवाइजर जरीफ अहमद ने बताया कि देशभर में सौ दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान शुरू हुआ है, जिसके अंतर्गत अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्रों में शिविर आयोजित करके लोगो की जांच की जा रही है। मोहम्मदपुर में जांच के दौरान चार संदिग्ध मरीज मिले है, जिनके सैंपल लेकर प्रयोगशाला में भेजे गए है। टीबी कन्फर्म होने पर उन्हें निःशुल्क उपचार दिया जाएगा। जरीफ अहमद ने बताया कि शनिवार को आरोग्य मंदिर पावटी कलां में शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने लोगो से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी जांच कराने का आह्वान किया है। इस दौरान एक्स-रे तकनीशियन राजेश कुमार, आशा कार्यकत्री नसीमा, समाजसेवी इसरार व अनीस आदि शामिल रहे। Kairana

    यह भी पढ़ें:– Jhajjar Road Accident: झज्जर–रेवाड़ी हाईवे पर दर्दनाक हादसे: बाइक सवार की मौत, अज्ञात वाहन ने ली युवक की जान