हमसे जुड़े

Follow us

38.5 C
Chandigarh
Saturday, April 25, 2026
More

    Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियारों का बड़ा नेटवर्क पकड़ा, 3 आरोपी गिरफ्तार

    New Delhi
    New Delhi: दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियारों का बड़ा नेटवर्क पकड़ा, 3 आरोपी गिरफ्तार

    नई दिल्ली (एजेंसी)। Delhi Police: राजधानी में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वजीराबाद थाना पुलिस ने एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य सरगना अभी फरार है। New Delhi

    नार्थ जिले के डीसीपी राजा बांठिया ने बताया 21 अप्रैल की शाम को वजीराबाद क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मोरादाबाद निवासी 49 वर्षीय मोहम्मद अयूब को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से दो देसी कट्टे और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए। New Delhi

    पूछताछ में अयूब ने खुलासा किया कि उसने ये हथियार मोरादाबाद के सोनू नामक व्यक्ति से खरीदे थे। इसके बाद पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपी सोनू के नेटवर्क का पता लगाया।

    22 अप्रैल को पुलिस टीम मोरादाबाद पहुंची और एक स्थान पर छापा मारकर अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का खुलासा किया। मौके से दो अन्य आरोपियों—60 वर्षीय इदरीश और 40 वर्षीय शादाब को गिरफ्तार किया गया। फैक्ट्री से भारी मात्रा में हथियार, अधूरे पुर्जे और निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए।

    जांच में सामने आया कि यह फैक्ट्री पिछले एक साल से संचालित हो रही थी और यहां बड़े पैमाने पर देसी कट्टों का निर्माण किया जाता था। आरोपी इदरीश इस काम में विशेषज्ञ था, जबकि शादाब उसकी मदद करता था। दोनों को प्रति हथियार के हिसाब से भुगतान किया जाता था।

    पुलिस को मौके से तीन तैयार पिस्तौल, 12 जिंदा कारतूस, 14 लंबी बैरल, अधूरी बॉडी, भट्टी, उपकरण और अन्य सामान बरामद हुआ है, जिससे करीब 50 से 60 देसी कट्टे बनाए जा सकते थे। New Delhi

    पुलिस अब फरार मुख्य आरोपी सोनू की तलाश में जुटी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि यह गिरोह बड़े स्तर पर अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहा था। दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध हथियारों के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।