हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Sunday, April 26, 2026
More
    Home सरसा Gas Cylinder ...

    Gas Cylinder Blast: दमदमा में गैस सिलेंडर फटा, 10 लाख से अधिक का नुकसान, पड़ोसी घरों के शीशे-शेड टूटे

    Gas Cylinder Burst News
    Gas Cylinder Burst News: सिलेंडर धमाके से दीवार में हुआ छेद, जला सामान।

    खारियां में गैस सिलेंडर फटने से गाय और बछड़ा झुलसे, धमाके से दीवार में छेद

    खारियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। Gas Cylinder Blast News: गांव दमदमा में रविवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से एक मकान में भीषण आग लग गई, जिससे घर में बंधी गाय व बछड़ा झुलस गए और लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। धमाका इतना तेज था कि मकान की दीवार में छेद हो गया तथा आसपास के घरों के शीशे और शेड भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना रविवार सुबह करीब 9 बजे गांव दमदमा निवासी बलदेव सिंह के घर हुई।

    धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने दीवार फांदकर घर में बंधी गाय व बछड़े को बाहर निकाला। सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि हादसे के समय परिवार का कोई सदस्य घर में मौजूद नहीं था। मकान मालिक बलदेव सिंह ने बताया कि उनका परिवार पिछले 17 दिनों से उत्तर प्रदेश में एक समारोह में गया हुआ है। वह सुबह मंडी जाने के बाद दुकान पर था, तभी धमाके की आवाज सुनकर घर पहुंचा तो आग लगी हुई थी।

    गाड़ी, बाइक, कागजात और गृहस्थी का सामान जला

    आग की चपेट में स्विफ्ट डिजायर कार, मोटरसाइकिल, फ्रिज, बिजली उपकरण, कपड़े, गद्दे, बिस्तर, जरूरी दस्तावेज और अन्य घरेलू सामान आ गया। घर के दरवाजे व शीशे भी टूट गए। धमाके से मकान की दीवारों में दरारें आ गईं और रसोई की दीवार में बड़ा छेद हो गया। सामने वाले घर की खिड़कियां और शीशे टूट गए, जबकि साथ वाले मकान का शेड भी क्षतिग्रस्त हो गया।

    दो साल पहले बनाया था नया मकान: बलदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने दो वर्ष पहले ही नया मकान बनाया था, जिसका कुछ काम अभी बाकी था। इस हादसे में करीब 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।

    यह भी पढ़ें:– Haryana CM News: नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं में नहीं होगी कोई कमी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी