हमसे जुड़े

Follow us

31.8 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More

    यूक्रेन के साथ संबंधों को सुधारने के लिए तैयार हैं: मेदवेदेव

    Dmitry Medvedev

    मास्को 04 मार्च (एजेंसी)

    रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि रूस यूक्रेन के साथ संबंध सुधारना चाहता है लेकिन भविष्य के संबंधों को देखते हुए कोई भी पूर्वानुमान लगाना कठिन है क्योंकि यूक्रेन बहुत अप्रत्याशित व्यवहार कर रहा है। मेदवेदेव ने बुल्गारिया की यात्रा से पूर्व समाचार पत्र ट्रूड को दिये एक साक्षात्कार में कहा, ”रूस निश्चित रूप से यूक्रेन के साथ संबंध सुधारने के लिए उत्सुक है। हम पड़ोसी हैं। कई रूसी लोगों के वहां रिश्तेदार हैं, जैसा कि यूक्रेन के लोगों के रिश्तेदार यहां रूस में है।”

    उन्होंने जोर देकर कहा कि दोनों देशों के लोगों के पास एक समान इतिहास और संस्कृति है। उन्होंने कहा कि हाल तक रूस और यूक्रेन ने ‘परस्पर लाभकारी आर्थिक संबंध’ का लाभ लिया। उन्होंने कहा कि अब स्थिति बहुत कठिन है। इसे बदलने के लिए हम दोनों को मध्य की ओर बढ़ने की आवश्यकता है।

    यूक्रेन जिस तरह से व्यवहार करता है कि कोई भी भविष्यवाणी करना मुश्किल है। उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको के बारे में कड़े शब्दों में कहा कि वह यूक्रेन में 31 मार्च को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले घरेलू नीति पर अपनी विफलताओं से यूक्रेन के लोगों का ध्यान हटाने के लिए रूस पर बिना सोचे समझे आरोप लगा रहे हैं।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।