हमसे जुड़े

Follow us

28.8 C
Chandigarh
Saturday, April 25, 2026
More

    सीरिया के दो प्रांतों में आतंकवादी हमला

    Terrorist Attack

    मॉस्को (एजेंसी)

    सीरिया के लताकिया और हामा प्रांत में पिछले 24 घंटों के दौरान आतंकवादियों ने नौ बस्तियों पर हमला किया। रूसी रक्षा मंत्रालय के सीरियाई संधि केंद्र के प्रमुख मेजर जनरल विक्टर कुप्चिशिन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने लताकिया और हामा प्रांत में विभिन्न क्षेत्रों में नौ बस्तियों पर बम फेंका। उल्लेखनीय है कि रूस, तुर्की और ईरान संघर्ष प्रभावित सीरिया में संघर्ष विराम के मध्यस्थ हैं। रूस नियमित आधार पर सीरिया में मानवीय कार्यों को अंजाम देता है और यहां के शरणार्थियों की वापसी के लिए सुरक्षित मार्ग प्रदान करने में मदद करता है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।