हमसे जुड़े

Follow us

38.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ कुल्लू घूमकर ...

    कुल्लू घूमकर लौट रहे परिवार की कार ट्रक में घुसी, महिला समेत दो की मौत

    Kullu burst into family car truck returning home, including two women killed

    सीकर | आज सुबह शहर के रामगढ़ क्षेत्र के पास कार और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत को गई। वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला जा सका।

    जानकारी अनुसार, कार सवार लोक हिमाचल के कुल्लू से घूमकर जयपुर आ रहे थे। इस दौरान फतेहपुर चूरू एनएच 65 पर आज सुबह रामगढ़ के पास उनकी कार एक ट्रक से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार लोक वहीं फंसे रह गए। पुलिस ने किसी तरह सभी को कार के बाहर निकाला। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
    बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि कार सवाल आचूकी देवी और रामजीलाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो घायल गोवर्धन और सूरज को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके साथ कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।