हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ हरियाणा के लो...

    हरियाणा के लोगों की खून से सने हैं मनोहर सरकार के हाथ : कु. सैलजा

    Ku Salja
    • प्रदेश में पहली बार पुलिस की गोलियों से हुई मौतें  (Ku Salja)

    •   निरंकुश मामलों की नए सिरे से जांच कराएगी कांग्रेस  (Ku Salja)

    गोहाना/ महेन्द्रगढ़/ फरीदाबाद। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कि भाजपा सरकार के हाथ हरियाणा के लोगों की खून से सने हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार ने कानून-व्यवस्था के नाम पर तीन बार प्रदेश को आर्मी के हवाले किया गया और निर्दयता से हरियाणा के लोग को पुलिस की गोली से मारा गया। प्रदर्शन कर रहे लड़कियों और सरकारी कर्मचारियों पर लाठियों और वाटर कैनन से हमले करवाए गए। कांग्रेस की सरकार बनते ही निरंकुश मामलों की नए सिरे से गंभीर जांच कराई जाएगी। गुनहगारों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।

    वोटिंग की तारीख नजदीक आने के साथ अब सब साफ नजर आ रहा है

    उन्होंने कहा कि देश की सीमा की सुरक्षा के लिए शहीद हो जाने पर गर्व करने वाले हरियाणा के लोगों ने इतिहास में पहली बार ऐसी निरंकुश सरकार को देखा है, जो अपने ही लोगों को पुलिस की गोली से मरवा डाला।

    • उन्होंने कहा कि आहत जनता इसे भूलने वाली नहीं है।
    • इसे लेकर भाजपा के खिलाफ अंडरकरंट है।
    • लोग गरीबों की हितैषी और भाईचारा को मजबूती देने वाली कांग्रेस
    • पार्टी के प्रत्याशियों के प्रति उम्मीद भरी नजर से देख रहे हैं।
    • उन्होंने कहा कि वोटिंग की तारीख नजदीक आने के साथ अब सब साफ नजर आ रहा है।
    • हरियाणा की जनता इस बार भाजपा को जमना पार पहुंचा देने का मन बना चुकी है।
    • उन्होंने गनौर के बैगा गांव के हरिजन चौपाल में प्रत्याशी कुलदीप शर्मा के समर्थन में जनसभा में यह बातें कही।

    वचन निभाने के लिए कांग्रेस हमेशा से मशहूर है

    वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ शुक्रवार को महेन्द्रगढ़ में विशाल जनसभा को संबोधित करने के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने ओल्ड फरीदाबाद की बाल्मिकी बस्ती में पार्टी प्रत्याशी लखन सिंगला और बल्लबगढ़ के मधु वाटिका में आनंद कौशिक के समर्थन में जनसभाएं की। उन्होंने कहा कि वचन निभाने के लिए कांग्रेस हमेशा से मशहूर है। इसका फायदा मिलता नजर आ रहा है। कांग्रेस के नायाब संकल्प पत्र को वोटरों ने दिल से लगा लिया है। कांग्रेस ने जनता से वादा किया है कि सरकार बनने के साथ ही पार्टी संकल्प पत्र के एक-एक वादे को पूरा करेगी। वादे के मुताबिक प्रदेश के हरेक वर्ग की सुध ली जाएगी।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।