हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कोविड 19’ के ...

    कोविड 19’ के इंदौर में 3064 संक्रमित, 116 मौतें, 1476 स्वस्थ्य हुए

    Coronavirus

    इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में Coronavirus के छप्पन नये मामले आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या तीन हजार चौसठ तक जा पहुंची जबकि दो संक्रमितों की मौत दर्ज होने के बाद मृतकों की संख्या एक सौ सोलह हो गयी है, जबकि एक हजार चार सौ छिहत्तर संक्रमित स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ प्रवीण जड़िया ने कल देर रात स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर बताया कि अब तक कुल उन्तीस हजार नौ सौ इक्कीस जांच रिपोर्ट प्राप्त हुयी हैं, जिनमें अब तक कुल तीन हजार चौसठ Coronavirus संक्रमित पाये गये हैं।

    कल जांचे गये आठ सौ सन्तावन सैम्पलों में सात चौरानवें सैम्पल असंक्रमित और 56 सैम्पल संक्रमित पाये गये हैं। जबकि कल एक 62 वर्षीय पुरूष और एक 60 वर्षीय महिला की मौत दर्ज किये जाने के बाद मृतकों की संख्या एक सौ सोलह तक जा पहुंची है। सीएमएचओ ने बताया कि कल 64 रोगियों को स्वस्थ्य होने पर अस्पताल से छुट्टी दिये जाने के बाद अब तक कुल एक हजार चार सौ छिहत्तर गी स्वस्थ्य होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं, जबकि एक हजार चार सौ बहत्तर रोगी अस्पताल में उपचारररत हैं। कल 15 संदेहियों को स्वस्थ्य पाये जाने पर संस्थागत क्वारेंटाइन केंद्रों से छुट्टी दिये जाने के बाद अब तक कुल दो हजार छह सौ पछत्तर संदेहियों को छुट्टी दी जा चुकी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।