हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी माेदी ने लालज...

    माेदी ने लालजी टंडन के निधन पर जताया शोक

    Demise of Lalji Tandon

    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें समाज की बेहतरी के अथक प्रयास के लिए हमेशा याद किया जायेगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बुजुर्ग नेता लालजी टंडन का मंगलवार सुबह निधन हो गया। मोदी ने टंडन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया,”  लालजी टंडन को समाज सेवा के लिए उनके अथक प्रयास हेतु हमेशा स्मरण किया जायेगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। वह कुशल प्रशासक थे और हमेशा समाज कल्याण को प्राथमिकता दी। उनके निधन से गहरा दुख हुआ। मोदी ने आगे लिखा,” लालजी टंडन संवैधानिक मामलों के अच्छे ज्ञाता थे। उनका हम सबके प्रिय स्व. अटल बिहारी जी के साथ लंबा और घनिष्ठ संबंध रहा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदना उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं।

    Lalji Tandon

    लालजी टंडन के निधन पर कोविंद ने जताया गहरा शोक

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर मंगलवार को गहरा शोक व्यक्त किया। कोविंद ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के जरिये अपने शोक संदेश में कहा, “मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन से हमने एक ऐसी महान हस्ती खो दी है, जो लखनऊ की संस्कृति और राष्ट्रीय निष्ठा का अद्भुत समागम थे।” राष्ट्रपति ने कहा, “मैं उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं। उनके परिजनों और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।”

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।