हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दुराचार व छेड़...

    दुराचार व छेड़छाड़ की झूठी तहरीर देने का आरोप

    Kairana News
    Kairana News: दुराचार व छेड़छाड़ की झूठी तहरीर देने का आरोप

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: जहानपुरा निवासी व्यक्ति ने गांव की ही एक महिला पर बलात्कार व छेड़छाड़ की झूठी तहरीर देने का आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायती-पत्र दिया है। शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के जहानपुरा निवासी नदीम गांव के ही कुछ लोगो के साथ में एसपी शामली के कार्यालय पर पहुंचा। जहां पर उसने एसपी को एक शिकायती-पत्र दिया। बताया कि उसके तथा गांव के ही एक युवक के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिस पर उसने अपने बच्चों को धमका कर मामला शांत करा दिया था। Kairana News

    आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उक्त युवक की पत्नी ने उसके परिवार के लोगो के खिलाफ कोतवाली कैराना पर छेड़छाड़ व बलात्कार की झूठी तहरीर दे दी, जबकि छेड़छाड़ व बलात्कार के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। आरोप है कि उक्त महिला चरित्रहीन है, जिसके बारे में पूरे गांव के लोग जानते है। उक्त महिला पूर्व में भी कई लोगो के विरुद्ध बलात्कार की झूठे आरोप लगाकर रुपये वसूल चुकी है। पत्र में आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग की गई है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– 5 लाख रूप्ये की रिश्वत लेने के मामले में एसीबी की टीम ने आरोपी डा. रवि विमल के फलैट से बरामद किए एक करोड़ 2 लाख रूपये, अनुसंधान जारी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here