हमसे जुड़े

Follow us

26.5 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More

    अफगान सरकार ने सात कैदियों को छोड़ शेष को किया रिहा

    Afghan Government

    काबुल। अफगानिस्तान सरकार ने फ्रेंच और ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों की हत्या करने के सात तालिबानी आतंकवादियों को छोड़ कर शेष सभी आतंकवादियों को रिहा कर दिया है। पझवोक संवाद समिति ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। संवाद समिति के अनुसार अफगानिस्तान सरकार ने इस दौरान आठ तालिबानी आतंकवादियों को रिहा किया है। इससे एक दिन पहले अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने घोषणा करते हुए कहा कि सरकार ने तालिबान के साथ शांति प्रक्रिया समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा किया है जो कि अंतर-अफगान वार्ता का मार्ग प्रशस्त करता है।

    राष्ट्रपति कार्यालय के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि अफगानिस्तान सरकार का एक तकनीकी दल कतर की राजधानी दोहा पंहुचा था जहां तालिबान का मुख्यालय है। इसके अलावा पिछले कुछ दिनों के दौरान अफगान सरकार ने तालिबान द्वारा कमांडरों को छोड़ने के बाद गंभीर आरोप वाले आतंकवादियों को रिहा किया जिन पर विदेशों सैनिकों की हत्या करने के आरोप है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।