हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home कैथल सरकार बनने पर...

    सरकार बनने पर हरियाणा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगे: अनमोल गगन मान

    Kaithal News
    Kaithal News: गुहला में पंजाब केबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान और कार्यक्रम में पहुंचे आप कार्यकर्ता

    गुहला/कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Anmol Gagan Maan: पंजाब की कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता अनमोल गगन मान ने मंगलवार को कैथल जिले के गुहला चीका में पहुंचकर बदलाव जनसभा में अरविंद केजरीवाल के लिए जनसमर्थन मांगा। कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि हरियाणा और पंजाब का भाइयों वाला रिश्ता है। पहले हम एक थे और आज भी एक हैं। अरविंद केजरीवाल हरियाणा में पैदा हुए। ये हरियाणा के लिए गर्व की बात है कि एक सामान्य से घर में पैदा हुए अरविंद केजरीवाल तीन बार देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। Kaithal News

    उन्होंने कहा कि गुहला की सड़कों, स्कूलों और अस्पतालों का बुरा हाल है। न युवाओं के लिए रोजगार है और इस इलाके में नशा भी फैलता जा रहा है। इसके लिए बीजेपी ने कुछ नहीं किया। मैं हरियाणा के लोगों से अपील करती हूं कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है तो हरियाणा में भी कोई कसर नहीं छोड़नी है। आने वाले चुनाव में झाड़ू के निशान पर बटन दबाएं। Kaithal News

    उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री बनने के बाद दिल्ली में 24 घंटे और मुफ्त बिजली की, स्कूल ठीक किए जिसकी चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है और शानदार अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बनाए। अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार को खत्म किया। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने 2 साल पहले पंजाब में 117 में से 92 सीटें जीतकर रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की। Kaithal News

    उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, वरिष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अनुराग ढांडा, प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अनिल रंगा, प्रदेश उपाध्यक्ष शिक्षा विंग सतबीर गोयत, जिला अध्यक्ष गज्जन सिंह मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें:– Petrol Diesel Price: घटने लगे कच्चे तेल के दाम, जानिये पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आज क्या है अपडेट

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here