Bathinda Aashiyana Campaign: छत टपकने की चिंता से वीना रानी को बठिंंडा के सेवादारों ने दिलाया छुटकारा

ब्लॉक सेवादारों ने जरूरतमंद परिवार के घर की छत डाली

Published On

Aashiyana Campaign: बठिंडा, (सच कहूँ/सुखनाम)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुुए ब्लॉक बठिंडा के एरिया नई बस्ती के अंतर्गत अहाता नियाज मोहम्मद में ब्लॉक बठिंडा की साध-संगत ने एक जरूरतमंद परिवार के घर की छत डालकर उसके लंबे समय से अधूरे सपने को पूरा किया।

जानकारी देते हुए एरिया प्रेमी सेवक राज कुमार इन्सां ने बताया कि उनके एरिया नई बस्ती के अंतर्गत अमरीक रोड की गली नंबर-4, अहाता नियाज मोहम्मद निवासी वीना रानी पत्नी स्वर्गीय गोपी राम अपने परिवार का गुजारा बेहद मुश्किल से चला रही हैं। करीब 10 साल पहले उनके पति का निधन हो गया था। उनके तीन बेटों की भी मृत्यु हो चुकी है, जबकि एक बेटा अलग किराए के मकान में रहता है। वह अपनी विधवा बहू, पोती और दोहती के साथ करीब 60 साल पुराने जर्जर छत वाले मकान में बेहद दयनीय हालत में रह रही थीं। बरसात के दिनों में अक्सर छत टपकने लगती थी।

करीब तीन महीने पहले बरसात के दिनों में बल्ला टूटने के कारण कच्ची छत भी गिर गई और घर में रखा सारा सामान भी खराब हो गया। इसके बाद वह उसी गली में किराए के मकान में रहने लगीं और बड़ी मुश्किल से गुजारा कर रही थीं। उन्होंने अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार उधार लेकर मकान की दीवारें तो खड़ी कर लीं, लेकिन छत डालने के लिए उनके पास कुछ नहीं बचा। सच्चे-नम्र सेवादारों गुरमेल सिंह इन्सां, रणजीत सिंह इन्सां और जसविंदर सिंह इन्सां ने बताया कि परिवार ने डेरा सच्चा सौदा की हेल्पलाइन पर अपने घर की मरम्मत और छत बदलने के लिए संपर्क किया।

पूरी जांच पड़ताल के बाद छत बदलने का प्रस्ताव पास हुआ। इसके तहत साध-संगत ने मिलकर परिवार की मदद की और उनके सिर पर छत के सपने को पूरा किया। सेवादारों ने पूरे उत्साह के साथ सेवा में हिस्सा लेते हुए यह नेक कार्य किया। करीब 40 सेवादार भाईयों ने चार मिस्त्री भाईयों की मदद से जरूरतमंद परिवार के घर की छत डालकर दी। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों द्वारा किए गए इस नेक कार्य की भरपूर सराहना की।

इस मौके पर सच्चे-नम्र सेवादार गुरदेव सिंह इन्सां, नई बस्ती एरिया की सच्ची प्रेमी समिति के सेवक बलवंत राय इन्सां, सत्य नारायण इन्सां, मनोज इन्सां, कुलदीप इन्सां, भूषण बांसल इन्सां, जतिन इन्सां, यश इन्सां, सच्ची वरिष्ठ प्रेमी समिति के सेवादार भूषण इन्सां, बाबू राम इन्सां, जोगिंदर सोनी इन्सां, महेन्द्र इन्सां, ब्लॉक बठिंडा के विभिन्न एरिया की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार व अन्य साध-संगत ने अपनी सेवा निभाई।

Bathinda-Home

About The Author

Related Posts