Aashiyana Campaign: गाँव कमाल वाला की सरपंच जरनैल सिंह ने डेरा सच्चा सौदा को लेकर कही ये बड़ी बात
डेरा अनुयायी कर रहे मानवता की नि:स्वार्थ सेवा
Aashiyana Campaign Fazilka: फाजिल्का, (सच कहूँ/रजनीश रवि)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी मानवता भलाई के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते है। इसी कड़ी में ‘आशियाना मुहिम’ के तहत एक जरूरतमंद परिवार के सिर पर छत डालने का नेक कार्य किया गया। ब्लॉक कबूल शाह खूबन की साध-संगत द्वारा गाँव कमाल वाला, जिला फाजिल्का के निवासी लखवीर सिंह पुत्र बलवीर सिंह के परिवार को पक्का मकान बना कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार लखवीर सिंह का परिवार अति जरूरतमंद है। परिवार पिछले तीन महीनों से तिरपाल का तंबू लगाकर जीवन बिताने के लिए मजबूर था। परिवार के मुखिया के सिर पर चोट लगने के कारण वह मानसिक परेशानी का भी शिकार है, जिस कारण परिवार की आर्थिक हालत और भी दयनीय बनी हुई थी। जब इस परिवार की दुख भरी दास्तान ब्लॉक की साध-संगत तक पहुंची तो साध-संगत ने तुरंत अपने स्तर पर राशन, सीमेंट, ईंटें और अन्य सामान इकट्ठा करके सिर्फ एक दिन में ही रसोई के साथ पूरा तैयार करके परिवार को सौंप दिया।
इस सेवा कार्य के मौके पर सच्ची प्रेमी समिति के सेवादार, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार, सच्चे नम्र सेवादार मदन लाल इन्सां, राज कुमार इन्सां, धर्मपाल इन्सां, सुनील कुमार इन्सां, प्रेमी सेवक धमेन्द्र सिंह इन्सां, गोपाल राम, सुरेन्द्र इन्सां एमएसजी आईटी विंग के सदस्य और ब्लॉक कबूल शाह खूबन की बड़ी संख्या में साध-संगत उपस्थित थी।
... आज अपनी आँखों से होते देखा चमत्कार: सरपंच
इस दौरान गांव के सरपंच जरनैल सिंह विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम तो अब तक लोगों से ही सुनते आ रहे थे कि डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत एक दिन में घर बना कर दे देती है, पर आज हमने अपनी आँखों से यह चमत्कार होते देखा है। यह सच में ही मानवता की नि:स्वार्थसच्ची सेवा है। इस मौके पर पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह भी उपस्थित थे।
