Adulteration in mustard oil: कहीं नकली तो नहीं खरीद रहे सरसों का तेल? कैसे करें पहचान, असली है या नकली?

Adulteration in mustard oil
Adulteration in mustard oil: कहीं नकली तो नहीं खरीद रहे सरसों का तेल? कैसे करें पहचान, असली है या नकली?

नई दिल्ली। How To Check Real And Fake Musturd Oil:सर्दी का सीजन है और शरीर को गर्माहट देने के लिए सरसों के तेल सर्वोत्तम माना गया है। इन दिनों में अधिकतर लोग सरसों के तेल की मालिश करते हैं और नाक-कान में भी सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। नाक-कान बंद होने पर भी गर्म सरसों का तेल डालने से आराम पड़ सकता है। सरसों के तेल का इस्तेमाल सिर्फ इन्हीं कामों में ही नहीं बल्कि साग-सब्जी बनाने में भी किया जाता है। जैसे सरसों का साग या छोले-राजमा आदि अनेक सब्जियां बनाने के लिए भी सरसों के तेल का ही इस्तेमाल किया जाता है। Adulteration in mustard oil

बता दें कि सरसों का तेल अपने आप में एक औषधि है। आज ज्यादातर लोग सरसों के तेल पर ही विश्वास करते हैं। लेकिन आजकल क्या है कि बाजार में सरसों का तेल नकली भी आ रहा है। कहीं आप भी जो सरसों का तेल घर पर ला रहे हैं वो नकली तो नहीं? क्या है नकली और असली की पहचान? आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी ट्रिक जिससे आप आसानी से सरसों के तेल की असली और नकली की पहचान कर सकते हैं।

Yellow Teeth Home Remedies: कम उम्र में दांत टूटकर गिरने से हैं परेशान तो दांतों की मजबूती का घर पर ही है ये स्टीक समाधान!

Adulteration in mustard oil
Adulteration in mustard oil: कहीं नकली तो नहीं खरीद रहे सरसों का तेल? कैसे करें पहचान, असली है या नकली?

आजकल मार्किट में क्या है कि सरसों के तेल में पाम तेल मिक्स करके बेचा जा रहा है। इस स्थिति में आपको क्या करना है कि यह पता लगाने के लिए कि तेल असली है या नकली, उस तेल को 5 मिनट के लिए फ्रीजर में रख दें। यदि आपके द्वारा खरीदकर लाए गए सरसों के तेल में पाम तेल मिक्स होगा तो वो लाजमी जम जाएगा और सरसों का तेल ऊपर तैरने लगेगा।

7th Pay Commission DA Chart: अब केन्द्र के इन कर्मचारियों को मिलेगा 2 साल की अतिरिक्त छुट्टियों का तोहफा!

खुशबू भी बताएगी असली और नकली

आपको अगर नहीं पता तो बता दें कि सरसों के तेल को खुशबू से आसानी से पहचाना जा सकता है, उसकी सबसे बड़ी पहचान इसकी खुशबू ही होती है। सरसों के तेल से बहुत तीखी स्मैल आती है। अगर तेल नकली होगा तो उसकी स्मेल इतनी स्ट्रांग नहीं होगी।

रंगरूप भी बताता है असली-नकली

आपको बता दें कि सरसों के तेल की असली और नकली की पहचान उसके रंग से भी की जा सकती है। असली जो सरसों का तेल होगा वह थोड़ा गाढ़ा और डार्क कलर का होता है, वहीं जो नकली सरसों का तेल होगा वह बहुत ही पतला और लाइट ब्राउन कलर का होगा।

यह भी तरीका नकली पहचानने का

एक अन्य तरीके से भी सरसों के तेल के असली और नकली की पहचान की जा सकती है और वह ये है कि सरसों के तेल को एक कढ़ाई में गर्म करके देख लें। जब आप सरसों के तेल को गरम करेंगे तो उसमें से धुआं निकालेगा। जब तेल से तेज धुआं निकलने लगे और उसकी स्मैल गायब हो जाए तो समझो कि सरसों का तेल असली है। वहीं दूसरी तरफ नकली सरसों के तेल में ऐसी प्रतिक्रिया नहीं होती।

अस्वीकरण: लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए प्रदान की गई है, सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है। ज्यादा जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं।