Amit Shah: अजमेर रोड शो में अमित शाह का बड़ा ब्यान!

Amit Shah

अजमेर (सच कहूँ/गुरजंट धालीवाल)। Amit Shah: अजमेर उत्तर और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के जनसमर्थन के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अजमेर में रोड शो किया। वे शाम 6.30 बजे राजकीय महाविद्यालय में रथ में बैठे तो दोनों विधायक पद के उम्मीदवारों ने शाह का स्वागत किया। शाह रथ में बैठकर निकले तो हजारो कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद व भारतीय माता की जय का नारे लगाने शुरू किए यहीं से रैली डीएवी स्कूल गोल चक्कर चक्कर पहुंची तो वहां पर शहरवासियों ने गुलाब के फूलों की बरसात कर उनका स्वागत किया।Rajasthan Election 2023

मार्ग में बच्चे बुढ़े और महिलाएं मोदी मोदी के नारे लगाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा रहे थे। केसरगंज क्षेत्र में घरों की छतों और बॉलकानी से महिलाएं और बच्चों ने पुष्पवर्षा कर शाह का स्वागत किया। इस दौरान रथ में अमित शाह के साथ उत्तर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी वासुदेव देवनानी व दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार अनिता भदेल, जिलाध्यक्ष रमेश सोनी व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह थे। रैली राजकीय महाविद्यालय से प्रारंभ हुई तो मार्ग पर स्वागत के लिए लोगों ने फूल बिछाए। शाह का शहरवासियों ने उत्साह के साथ स्वागत किया चहुं और मोदी मोदी के नारे लग रहे थे। शहरवासियों ने अमित शाह का आपका अजमेर में तहे दिल से स्वागत है स्वागत करते नजर है।

केंद्र की भाजपा सरकार ने देश का मान बढ़ाया : Amit Shah

पूरे मार्ग में ढोल बाजे बजते रहे। शाह ने लोगों को अपनी बात कहने के लिए डीजे बंद करवाया और लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखने की बात कहते नजर आए आमजन का अभिवादन स्वीकार किया। शाह ने रथ से माला उछालकर लोगों का स्वागत किया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार कर और केंद्र सरकार की जनपयोगी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। राजस्थान की गहलोत सरकार को उखाड़ने के लिए प्रदेश के लोग 5 साल का इंतजार कर रहे थे ज्योंहि 5 साल पूरे हो गए लोग गहलोत सरकार को उखाड़ फैकने और राजस्थान में भाजपा की सरकार बनाकर कमल का फूल खिलाने के लिए उत्सुक है। Rajasthan Election 2023

उन्होंने कहा कि मैं सभी से आह्वान करता हूं कि आप सभी लोग 50-50 लोगों से जनसम्पर्क करे फोन पर बात करे और सभी से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करोगे तो अजमेर में भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मार्ग में अनिता भदेल, वासुदेव देवनानी जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आए। रैली में अमित शाह ने वंदे मातरम के नारे लगावाए और भाजपा कार्यकर्ताओं व अजमेरवासियों का अभिनंदन कर रैली समाप्त की। र शाम होने के बाद भी रैली में लोग जुड़ते जा रहे थे। Amit Shah In Ajmer Road Show

खुशहाल राजस्थान के लिए भाजपा सरकार जरूरी : Rajasthan Election 2023

बिजयनगर और नसीराबाद में लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि राजस्थान में चुनाव प्रचार के लिए आया हूं मै पहले तेजाजी महाराज पाबूजी महाराज देवनारायण भगवान को प्रणाम करता हूँ मैं राजस्थान की वीर भूमि पर आया हूं महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान की वीर धरती को प्रणाम करता हू। उन्होंने कहा भाईयो और बहिनों आने वाला चुनाव राजस्थान के लिए ऐतिहासिक चुनाव है। उन्होंने सर्वप्रथम भारत माता की जय के नारे लगवाएं उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव में वोट डालने जा रहा हूं वो वोट राजस्थान की भाजपा सरकार और नरेन्द्र मोदी की डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए डाल रहा हूं। आपने पांच साल तक कांग्रेस की सरकार देखी।

कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार की सरकार दी । उन्होंने लाल डायरी का जिक्र करते हुए कहा इस डायरी में गहलोत सरकार का कच्चा चिटठा है। अजमेर की पृथ्वीराज चौहान की धरती से कहता हूं गहलोत सरकार ने खनन विभाग में 66 हजार करोड़ घोटाला किया झील में 2 हजार का घोटाला, सचिवालय अलमारी से करोड़ो रुपए और किलो में सोना मिला। कालीसिंध बांध के नाम पर ढ़ाई सौ करोड़ का घोटाला किया। जो गरीबों का राशन नहीं छोड़ते है वे राजस्थान का क्या भला करेंगे । राशन में एक हजार करोड़ का घोटाला किया। वृद्धा अवस्था पेंशन का पैसा सरकार खा गई। दिन दहाड़े कन्हैयालाल को मार डाला गहलोत ने राजस्थान को दंगो का प्रदेश बना दिया है।

गहलोत सरकार ने सबका जीना हराम कर दिया | Rajasthan Election 2023

तुष्टीकरण की राजनीति से राजस्थान परेशान हो गया है। राजस्थान में भाजपा की सरकार बनाओ हम अपराधियों को जेल के अंदर डाल देंगे। अवैध खनन रोकने के लिए संत विजयदास जी ने आत्मदाह किया परन्तु सरकार के पेट का पानी भी नहीं हिला। राजस्थान का भला नहीं कर सके उसे सरकार को उखाड़ फैकों ऐसी सरकार को मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनाओ। अपराध तुष्टीकरण, महिला पर अत्याचारा, राजस्थान भ्रष्टाचार में साइबर क्राइम में बिजली की दरो, डीजल के दाम, पेपरलीक, में टैक्स में राजस्थान की गहलोत सरकार ने सबका जीना हराम कर दिया है। कांग्रेस पार्टी परिवार वाली पार्टी है। Amit Shah In Ajmer Road Show

राहुल गांधी को लॉन्च नहीं कर पाए। मेडीकल में 27 प्रतिशत आरक्षण देने का काम नरेन्द्र मोदी ने किया। मोदी सरकार में 76 मंत्रियों में से 26 मंत्री पिछड़ा वर्ग के है। मोदी सरकार ने कभी भी राजस्थान के साथ कोई अन्याय नहीं किया हमेशा जो मांगा वह दिया। 86 लाख गरीबों के घरों में शौचलाय बनाएं 68 लाख माता बहिनों को उज्जवला योजना के दौरान गैस का कनेक्शन दिया। कोराना का टीका भी मोदी जी भारत की जनता को लगवाकर गौरमयी काम किया है। मोदी सरकार ने लोगों को अनाज मुफ्त में दिया। भाजपा सरकार केजी से 12वीं तक की मुफ्त शिक्षा व 12वीं पास छात्राओं को स्कूटी देंगे। कांस्टेबल, हाईकोट एडीसी एसआई भर्ती चिकित्सा अधिकारी 2021 सीएचओ 22 पेपर, वन रक्षक भर्ती पेपर सहित कई विभागों में भर्ती पेपर लीक हुए।

कांग्रेस पार्टी ने 70 साल से रामलला के मामले को अटका कर रखा

गहलोत जी 3 तारीख को विधानसभा चुनाव का पेपर भी लीक कर दिया। आपने चुनाव का पर्चा भी लीक कर दिया? क्या आप अब आप भाजपा का राज लाएंगे। यह चुनावी पर्चा 3 दिसंबर को लीक होगा और भाजपा की सरकार आएगी। 3 दिसंबर को राजस्थान में भाजपा की सरकार बने पर दीपावली मनाएं और 22 जनवरी को रामलाल की प्राणप्रतिष्ठा पर दीपावली मनाएँ। कांग्रेस पार्टी ने 70 साल से रामलला के मामले को अटका कर रखा मोदी ने राममंदिर निर्माण की आधारशिला रखी। राजस्थान के लोगों को फ्री में रामलला के दर्शन कराएंगे। Rajasthan Election 2023

मोदी जी ने देश सुरक्षित, समृद्ध और गौरवमयी स्थान प्रदान करवाया। धारा 370 को समाप्त किया और कश्मीर को भारत को एक करने का काम किया। राहुल बाबा ने कहा कि धारा 370 मत हटाओ खून की नदिया बह जाएगी। सर्जिकल स्टाइक करवाने का काम किया। अजमेर जिले में तीन स्थानों पर आमसभा और रैली में अमित शाह का भव्य स्वागत हुआ हजारों की संख्या में लोग उन्हें देखने और सुनने आए। Rajasthan Election 2023

यह भी पढ़ें:– India vs Australia Final: मैच में ट्विस्ट, बारिश डाल सकती है खलल? तो कौन बनेगा विश्व विजेता? जानें य…