हमसे जुड़े

Follow us

32.3 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home देश ऑस्ट्रेलिया क...

    ऑस्ट्रेलिया की साध-संगत ने धूमधाम से मनाया महा परोपकार दिवस

    सिडनी। (सच कहूँ न्यूज़) डेरा सच्चा सौदा में शुक्रवार को 32वां महापरोपकार दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाह सतनाम जी धाम में पावन भंडारे की नामचर्चा का आयोजन किया गया। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के भारी उत्साह के सामने कई एकड़ में बना डेरा सच्चा सौदा का विशाल पंडाल छोटा पड़ गया। नामचर्चा की शुरूआत से पहले ही पूरा पंडाल साध-संगत से खचाखच भर गया था। इसके साथ ही सड़कों पर दूर-दूर तक साध-संगत की कतारें ही नजर आ रही थीं। इस अवसर पर पूज्य गुरू जी ने साध-संगत को 12वी चिट्ठी भेजी, जिसे साध-संगत के बीच पढ़कर सुनाया गया।

    यह भी पढ़ें:– Saint Dr.MSG से अरदास करते हैं कि वह जल्दी परमानेंट सरसा दरबार पधारें

    इस अवसर पर मानवता भलाई के 142 कार्यों को गति देते हुए पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व उनकी बेटी हनीप्रीत इन्सां की ओर से 132 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक माह का राशन दिया गया। इसके अलावा शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग की ओर से ‘साथी मुहिम’ के तहत 13 दिव्यांगों को ट्राइसाइकिलें दी गई। वहीं एक विक्षिप्त को उसके परिवार को सौंपा गया। वहीं ऑस्ट्रेलिया की साध-संगत ने महापरोपकार दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। साध-संगत ने आॅनलाइन नामचर्चा में पूज्य गुरु जी के शाही पत्र को सुना और एकता का प्रण लिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here