हमसे जुड़े

Follow us

15.2 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home देश Weather: हरिय...

    Weather: हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी के मौसम को लेकर बड़ी अपडेट, कब होने वाली है बारिश, क्या समय से पहले मॉनसून देगा दस्तक

    Weather
    Weather: हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी के मौसम को लेकर बड़ी अपडेट, कब होने वाली है बारिश, क्या समय से पहले मॉनसून देगा दस्तक

    Haryana-Punjab, UP, Rajasthan weather update: हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। उत्तर भारत में 15 मई से शुरू हुई लू का दौर कहर बरपा रहा है। पिछले 5 दिनों से गंभीर लू की स्थिति बनी हुई है, जो 28 मई तक जारी रहने की सम्भावना है। झुलसा देने वाली गर्मी के इस मौसम में एक तरफ जहां अधिकतम पारा लगातार आसमान छूता जा रहा है, वहीं गर्म हवाओं की गति ने भी इंसान तो क्या पशु-परिंदों को भी बेहाल कर दिया है। दोपहर का वक्त ऐसे नजर आता है, जैसे लोगों ने अपने आपको घरों में कैद कर लिया हो। बाजारों में सन्नाटा छाया रहता, सड़कें सुनसान नजर आ रही है। भारत मौसम विभाग के आधिकारिक मौसम बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम पारा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून को केरल में मानसून की दस्तक के बाद पंजाब-हरियाणा में 28 जून के आसपास बारिश होगी। यानि अभी महीने भर तक दोनों राज्यों को बारिश की फुहारों का इंतजार करना पड़ेगा और तापमान में कमी के कोई आसार नहीं है। Weather

    One Rupees Coin: किस धातु से बना होता हैं 1 रुपए का सिक्का स्टील या फिर लोहे? जानें अभी

    उधर हरियाणा के सरसा में अधिकतम पारा 47.8 डिग्री सेल्सियस बना रहा। इसी प्रकार पंजाब के लुधियाना में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ केन्द्र से जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार अभी 29 मई तक मौसम खुश्क बना रहेगा। Weather

    इतना ही नहीं 48 घंटों के बाद हरियाणा में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के इस अनुमान के अनुसार इस बार अधिकतम तापमान 50 डिग्री से भी पार जा सकता है। भारत मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान गंभीर लू की चेतावनी जारी करते हुए चेताया कि इस दौरान रात के समय भी गर्मी अपने चरम पर रहेगी। वहीं इस वर्ष राजस्थान में 30 जून के आस-पास मानसून के आने की सभांवना है। इसी के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा और भयंकर गर्मी से राहत मिलेगी।

    अब चक्रवर्ती तूफान का खतरा भी मंडराया | Weather

    भारत मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो 25 में की सुबह तक चक्रवर्ती तूफान में परिवर्तित होने की संभावना है और 26 की शाम तक एक गंभीर चक्रवर्ती तूफान के रूप में बांग्लादेश और उसे से पश्चिम बंगाल के तट पर टकराने की संभावना है। चक्रवर्ती तूफान को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

    उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

    उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने इसी बीच अभी और भयंकर गर्मी और लू की भविष्यवाणी की है। उधर पूर्वी यूपी के कुछ शहरो में आज भी बारिश की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र ने आगामी 26 व 27 मई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रचण्ड ग्रीष्म लहर के साथ लू का प्रकोप बढ़ने का रेड अलर्ट जारी किया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here