हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home देश दो गुटों में ...

    दो गुटों में खूनी संघर्ष, युवक की मौत

    रांची। झारखंड में हजारीबाग के बरही अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले दुलमाहा में दोनों गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस लड़ाई में एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान रूपेश के रूप में हुई है। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग का सहारा लेना पड़ा। गुस्साए उपद्रवियों ने 3 दुकानों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

    वहीं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। हजारीबाग से लगते तीन कोडरमा, गिरडिह जिलों में नेटवर्क समस्या के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने इलाके को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया है। वहीं शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी लगातार स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं। घायलों का बरही के अनुमंडल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here