हमसे जुड़े

Follow us

27.7 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी यमुना में डूब...

    यमुना में डूबे युवकों में दो के शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी

    Kairana News
    Kairana News: यमुना में डूबे युवकों में दो के शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी

    एक दिन पूर्व नहाते वक्त यमुना के गहरे कुंड में समा गए थे राजस्थान के तीन युवक

    • यमुना में चलाए गए सर्च अभियान के दौरान सोमवार को डेढ़ घंटे के अंतराल पर गांव मामौर के सामने मिले दोनों युवकों के शव | Kairana News

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: एक दिन पूर्व नहाते वक्त यमुना में डूबे युवकों में से दो के शव करीब चौबीस घंटे बाद बरामद हो गए है, जबकि तीसरे युवक की तलाश में गोताखोर यमुना में सर्च अभियान चलाए हुए है। पुलिस ने बरामद दोनों शवों को पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से मृतक युवकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।विगत रविवार को राजस्थान के जनपद सीकर निवासी महेश शर्मा (30) अपने छोटे भाई बोदू (20) व पारिवारिक मामा लोकेश(35) तथा चार-पांच अन्य साथियों के साथ में नहाने के लिए यमुना पर आया था। Kairana News

    प्रातः करीब साढ़े आठ बजे वह यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित ब्रिज के निकट नहाने के लिए यमुना के पानी में उतर गए। इसी दौरान युवक बोदू यमुना में बने गहरे कुंड में डूबने लगा, जिसे बचाने गए महेश व लोकेश भी वहीं पानी में समा गए। युवकों के साथियों ने मामले की सूचना यमुना ब्रिज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई राजेश कुमार को दी। इस पर वह पुलिस टीम के साथ में मौके पर पहुंचे तथा गोताखोर बुलवाकर यमुना में डूबे युवकों की तलाश शुरू करवाई। बाद में एसडीएम कैराना स्वप्निल कुमार यादव, सीओ अमरदीप मौर्य व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह कसाना यमुना पर पहुंचे और मामले की जानकारी हासिल की। Kairana News

    एसडीएम के निर्देश पर यमुना में डूबे युवकों की तलाश में दो मोटरबोट के साथ पीएसी व जिला पंचायत के करीब डेढ़ दर्जन गोताखोरों को लगाया गया। लेकिन देर शाम तक यमुना में चलाए गए सर्च अभियान के बावजूद युवकों का कोई सुराग नही लग सका। सोमवार को एक बार फिर गोताखोरों ने युवकों की तलाश में यमुना में सर्च अभियान शुरू किया। प्रातः करीब साढ़े आठ बजे महेश का शव ब्रिज से करीब चार-पांच किलोमीटर दूर गांव मामौर के सामने यमुना से बरामद हो गया। इसके डेढ़ घंटे बाद दूसरे युवक लोकेश का शव भी कड़ी मशक्कत के बाद मामौर के सामने से ही बरामद हुआ। यमुना से बरामद दोनों शवों को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।

    बाद में पुलिस ने दोनों शवों को पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि तीसरे युवक बोदू की तलाश में सोमवार शाम छह बजे तक यमुना में सर्च अभियान जारी रहा। विदित रहे कि यमुना में डूबे तीनों युवक पानीपत के एक हॉस्पिटल में टाइल्स लगाने का कार्य करते थे, जो अपने अन्य साथियों के साथ में पानीपत के गांव रिसालू में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। वहीं, यमुना ब्रिज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई राजेश कुमार ने बताया कि यमुना में डूबे महेश व लोकेश के शव बरामद कर लिए गए है, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तीसरे युवक की तलाश में यमुना में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। Kairana News

    सीओ ने जारी कर दिया तीनों शवों के बरामद होने का बयान | Kairana News

    एक दिन पूर्व यमुना में डूबे युवकों के तलाश में सोमवार प्रातःकाल से ही गोताखोरों ने सर्च अभियान शुरू कर दिया था। इसी दौरान करीब साढ़े आठ बजे यमुना में डूबे महेश का शव गांव मामौर के सामने से बरामद हो गया। इसके लगभग डेढ़ घंटे बाद दूसरे युवक लोकेश का शव भी गोताखोरों को यहीं से मिल गया। दोनों शवों को पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि तीसरे शव की तलाश में सर्च अभियान जारी रहा।

    वहीं, सीओ कैराना अमरदीप मौर्य ने यमुना में डूबे तीनों युवकों के शव बरामद होने का बयान जारी कर दिया। उन्होंने बकायदा वीडियो जारी करके कहा कि रविवार को यमुना में डूबे तीनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए है। सीओ द्वारा हड़बड़ाहट व जल्दबाजी में जारी किए गए बयान से असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। वहीं, शाम छह बजे तक भी यमुना में डूबे तीसरे युवक बोदू की तलाश में सर्च अभियान जारी था। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– हरियाणा में बनने जा रही है इस पार्टी की सरकार, इस नेता ने किया बड़ा दावा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here