हमसे जुड़े

Follow us

28.4 C
Chandigarh
Monday, April 27, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें नाइजीरिया में...

    नाइजीरिया में बोको हरम के आतंकवादियों ने की 10 मछुआरों की हत्या

    Murder

    अबुजा (एजेंसी)

    नाइजीरिया के बोर्नो प्रांत में बोको हरम के आतंकवादियों ने कथित तौर पर शुक्रवार को 10 मछुआरों की हत्या कर दी। स्थानीय आपातकाली प्रबंधन विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। नाइजीरिया के उत्तरी प्रांत बोर्नो की राजधानी माइदुगुरी से चार किलोमीटर दूर अलौ डैम में आतंकवादियों ने मछुआरों के समूह पर हमला किया गया था और उनके शव नाइजीरिया के पूर्वोत्तर शहर माइदुगुरी के पास बरामद किए गए हैं। बोर्नो प्रांत की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख बेल्लो दनबत्ता ने बताया कि मारे गए अधिकतर मछुआरे कोनडुगा के निवासी थे। उन्होंने बताया कि इस घटना के समय मछुआरे रोज की तरह मछली पकड़ने के लिए जा रहे थे। चाड बेसिन मत्स्य झील के अध्यक्ष अबूबकर गामंडी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।