हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश गुरुग्राम: कफ...

    गुरुग्राम: कफ्र्यू जैसी स्थिति के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई ब्रजमंडल यात्रा, बरसाए गए फूल

    Gurugram News
    Gurugram News: गुरुग्राम: कफ्र्यू जैसी स्थिति के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई ब्रजमंडल यात्रा, बरसाए गए फूल

    यात्रा में शामिल साधु-संतों के आगे-पीछे तैनात रही भारी पुलिस

    • गुरुगाम के सेक्टर-10 से शुरू हुई यात्रा पहुंचे नूंह | Gurugram News

    गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Gurugram News: 31 जुलाई 2023 के दिन ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को बुरा सपना मानकर लोग भूले और 2024 में इस यात्रा को पूरी शांति और भाईचारे के साथ संपन्न किया। हालांकि ऐहतियात के तौर पर नूंह जिला में भारी संख्या में पुलिस बल व अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। कफ्र्यू जैसे हालातों के बीच 80 किलोमीटर लंबी यात्रा के लिए भारी सुरक्षा के बीच पूरी हुई। प्रशासन ने यात्रा पूरी होने का समय 5 घंटे तय किया था। यात्रा 4 घंटे में ही पूरी हो गई और प्रशासन की सांस में सांस आई। Gurugram News

    नूंह जिला में पांडव कालीन नल्हड़ेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए कई दिनों से तैयारी की जा रही थी। हरियाणा सरकार के लिए यात्रा को शांतिपूर्वक संपन्न करवाना चुनौती था। गुरुगाम शहर से यात्रा सेक्टर-10 से शुरू हुई। हरिद्वार से लाये गये गंगाजल नल्हड़ेश्वर मंदिर में चढ़ाया जाना था। भक्तगण गंगाजल को मटकानुमा बर्तन में लेकर रवाना हुए। इस दौरान जय श्री राम, जय शंकर की, भारत माता की जैसे नारे लगाए गए। यात्रा को सुबह 10 बजे मंदिर पहुंचना था, लेकिन तीन घंटे देरी से यात्रा मंदिर पहुंची। पिछले साल यात्रा में हुए उपद्रव के बुरे समय को भुलाकर इस बार सोमवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी यात्रा पर पुष्प वर्षा की। हिंदू-मुस्लिम भाइचारे के नारे भी बुलंद किए गए।

    धार्मिक उन्माद से इतर यह नजारा काफी सुकून देने वाला था। पूरे रीति-रिवाज के साथ यात्रा में साधू-संतों व श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच साधु-संतों व भक्तों का काफिला नल्हड़ेश्वर मंदिर के अलावा फिरोजपुर झिरका के झिरकेश्वर मंदिर व पुन्हाना के सिंगार श्रृंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा। यात्रा को यहीं पर समाप्त कर दिया गया।यात्रा के दौरान कोई उपद्रवी किसी भी तरह की गलत जानकारी सोशल मीडिया पर प्रचारित ना करे, इसके लिए एक दिन पले ही यानी रविवार शाम 6 बजे से सोमवार छह बजे तक जिला में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थी। पहाड़ी क्षेत्र होने के चलते अरावली की पहाडिय़ों पर पुलिस ने ड्रोन से निगरानी रखी। नूंह में 2000 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी।

    डा. इमाम उमेर ने कहा था-पिछला दाग धोने का समय है…

    इस यात्रा के एक दिन पहले रविवार को ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के चेयरमैन डॉ. इमाम उमेर अहमद इलियासी भी नूंह पहुंचे थे। उन्होंने मेवात के मुस्लिमों को अच्छा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पिछली बार हिंसा होने से मुसलमानों पर एक दाग लगा था। इस बार की यात्रा को कामयाब बनाकर अपना यह दाग धोने का अच्छा समय है। उनके इस आह्वान पर मेवात के मुसलमानों ने पूरा अमल किया। किसी भी तरह से इस यात्रा में विघ्न नहीं डाला गया। भाईचारे के साथ यात्रा समाप्त हुई। Gurugram News

    यह भी पढ़ें:– रोटारैक्ट क्लब ऑफ रेजिलिएंस की यह पहल वंचित बच्चों के चेहरों पर लाई मुस्कान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here