भारतीय कानूनों के मुताबिक रिलायंस रिटेल और फ्यूचर सौदा जल्द पूरा होगा

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

नयी दिल्ली। फ्यूचर समूह और रिलायंस रिटेल के बीच सौदे पर अपना रूख साफ करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सोमवार को कहा है यह सौदा भारतीय नियमों का पूरी तरह पालन कर पहले से पूरी कानूनी सलाह के अनुसार किया गया है। रविवार को सिंगापुर की मध्यस्थता अदालत ने फ्यूचर समूह को अपना खुदरा कारोबार रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को बेचने पर अंतरिम रोक लगा दी थी। रिलायंस ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि सौदा भारतीय कानूनों का पूरा अनुपालन कर किया गया है। साथ ही हम अपने अधिकारों को ध्यान में रखते हुए बिना देरी किए हुए फ्यूचर ग्रुप के साथ जल्द से जल्द सौदा पूरा करना चाहते हैं।

फ्यूचर ग्रुप ने मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल के साथ 24,713 करोड़ रुपये में फ्यूचर ग्रुप के विभिन्न व्यवसायों को बेचने का सौदा किया है। गौरतलब है कि कर्ज में डूबे किशोर बियानी समूह ने अपने खुदरा स्टोर, थोक और लाजिस्टिक्स कारोबार को हाल में रिलायंस इंडस्ट्रीज को बेचने का करार किया था। इसके विरुद्ध अमेजन ने मध्यस्थता अदालत का दरवाजा खटखटाया था। तीन सदस्यों वाली एक मध्यस्थता अदालत 90 दिन में इस मामले में अंतिम निर्णय ले सकती है। अंतिम निर्णय सुनाने वाली समिति में फ्यूचर और अमेजन के द्वारा नामित एक-एक सदस्य एक अलावा एक तटस्थ सदस्य होगा।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Ad Ad

Related Posts