विदेशी मुद्रा भंडार पांच अरब डॉलर घटकर 588.3 अरब डॉलर पर

Published On

मुंबई (एजेंसी)। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण भंडार और विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में कमी आने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार एक जुलाई को समाप्त सप्ताह में पांच अरब डॉलर घटकर 588.3 अरब डॉलर पर आ गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 2.73 अरब डॉलर बढ़कर 593.32 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 01 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.5 अरब डॉलर कम होकर 524.7 अरब डॉलर पर आ गया।

इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 50.4 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 40.4 अरब डॉलर पर रहा। आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार 7.7 करोड़ डॉलर गिरकर 18.1 अरब डॉलर पर रहा। हालांकि इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में बढ़ोतरी हुई है और यह 4.4 करोड़ डॉलर बढ़कर पांच अरब डॉलर हो गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts