Dubai Gold Price: दुबई में सपाट हुआ गोल्ड रेट, जानें 10 ग्राम 24 कैरट सोने का भाव, चेक करें रेट …

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

Dubai Gold Price: दुनिया भर में अगर सोने के बाजार की बात की जाए, तो दुबई हमेशा एक खास मुकाम पर खड़ा दिखाई देता है, जहां भारत में एक ओर 24 कैरेट सोने की कीमत इतनी अधिक है कि लोग एक नई बाइक की कीमत में 10 ग्राम सोना खरीद सकते हैं, वहीं दुबई में सोने के दाम इतने कम हैं, कि खरीदारी करने वालों के लिए यह एक लुभावना विकल्प बन जाता हैं। बता दे कि दुबई में सोना सस्ते दामों पर उपलब्ध होने के पीछे का मुख्य कारण यह है कि वहां तेल के भंडार है और अर्थव्यवस्था मजबूत हैं, इसके अलावा दुबई में गोल्ड ट्रेडिंग और ज्वेलरी बाजार पर कम टैक्स और आयात शुल्क लगता है, जिससे खरीदारों को कम कीमत पर सोना उपलब्ध हो जाता हैं।

दुबई और भारत में सोने की कीमतों में अंतर | Dubai Gold Price

आपको बता दें कि दुबई में सोने का भाव भारत के मुकाबले काफी कम है, क्योंकि वहां तेल के भंडार हैं और पैसा भी खूब हैं। 19 अगस्त 2025 तक 1 AED = ₹23.7 की विनिमय दर के आधार पर, भारतीय रुपये में 10 ग्राम सोने की कीमत इस प्रकार है:

प्रकार AED (10 ग्राम) में कीमत कीमत ₹ (10 ग्राम) में
24 कैरेट 4022.50 95,333.25
22 कैरेट 3722.50 88,223.25
21 कैरेट 3570.00 84,609.00
18 कैरेट 3060.00 72,522.00

दुबई से भारत में सोना लाने के नियम

दुबई से सोना खरीदकर भारत लाने वालों के लिए नियम काफी सख्त हैं, एक निश्चित मात्रा तक ही बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के सोना लाया जा सकता हैं, अगर कोई यात्री तय लिमिट से अधिक सोना लाता हैं, तो उसे उस सोने पर उचित मात्रा में टेक्स देना पड़ सकता हैं। यह सुनिश्चित करता हैं कि भारत में सोने के आयात पर नियंत्रण रहे और अर्थव्यवस्था पर इसका असंतुलित प्रभाव न पड़े।

About The Author

Related Posts