शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी

Published On

मुंबई (एजेंसी)। वैश्विक बाजार की गिरावट से स्थानीय स्तर पर बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं, कैपिटल गुड्स और रियल्टी समेत पंद्रह समूहों में हुई भारी बिकवाली से आज शेयर बाजार एक प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 671.15 अंक अर्थात 1.12 प्रतिशत की गोता लगाकर 59135.13 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 176.70 अंक यानी एक प्रतिशत की गिरावट लेकर 17412.90 अंक पर आ गया। इसी तरह सेंसेक्स की मझौली और छोटी कंपनियों में भी बिकवाली का दबाव रहा। इससे मिडकैप 0.69 प्रतिशत टूटकर 24,617.91 अंक और स्मॉलकैप 0.59 प्रतिशत गिरकर 27,952.11 अंक पर रहा।

यह भी पढ़ें:– पेटीएम पेमेंट्स बैंक यूपीआई लाइट के साथ लाइव हुआ

बीएसई के पंद्रह समूह लुढ़के

इस दौरान बीएसई में कुल 3611 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2101 में बिकवाली जबकि 1405 में लिवाली हुई वहीं 105 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 35 कंपनियां गिरावट जबकि शेष 15 में तेजी रही। बीएसई के पंद्रह समूह लुढ़क गए। इस दौरान बैंकिंग 1.85, वित्तीय सेवाएं 1.77, कैपिटल गुड्स 1.08, रियल्टी 1.07, कमोडिटीज 0.50, सीडी 0.38, ऊर्जा 0.27, हेल्थकेयर 0.24, इंडस्ट्रियल्स 0.85, आईटी 0.63, दूरसंचार 0.74, आॅटो 0.28, धातु 0.46 और टेक समूह के शेयर 0.47 प्रतिशत गिर गए। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 1.99, जर्मनी का डैक्स 1.59, जापान का निक्केई 1.67, हांगकांग का हैंगसेंग 3.04 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.40 प्रतिशत लुढ़क गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts