Stock Market: शेयर बाजार में लौटी तेजी

Published On

मुंबई (एजेंसी)। Stock Market: विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर यूटिलिटीज, रियल्टी, पावर, दूरसंचार, धातु और सर्विसेज समेत चौदह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत शेयर बाजार में पिछले लगातार पांच दिन की गिरावट बाद आज तेजी लौट आई। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 75.71 अंक की बढ़त लेकर 73,961.31 अंक पर पहुंच गया। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 42.05 अंक चढ़कर 22,530.70 अंक पर बंद हुआ। दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में भी जमकर लिवाली हुई। इससे मिडकैप 0.06 प्रतिशत 42,852.69 अंक और स्मॉलकैप 0.76 प्रतिशत उछलकर 47,263.66 अंक हो गया। Stock Market

इस दौरान बीएसई में कुल 3915 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2004 में तेजी जबकि 1820 में गिरावट रही वहीं 91 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस तरह निफ्टी की 26 कंपनियों में लिवाली जबकि 24 में बिकवाली हुई। बीएसई के 14 समूहों का रुझान सकारात्मक रहा। इससे कमोडिटीज 0.91, ऊर्जा 0.83, वित्तीय सेवाएं 0.56, इंडस्ट्रियल्स 0.77, दूरसंचार 1.18, यूटिलिटीज 2.10, बैंकिंग 0.30, कैपिटल गुड्स 0.91, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.53, धातु 1.28, तेल एवं गैस 0.56, पावर 1.80, रियल्टी 2.02 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.60 प्रतिशत मजबूत रहे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.25 और जापान का निक्केई 1.14 प्रतिशत उछल गया। वहीं, जर्मनी का डैक्स 0.10, हांगकांग का हैंगसेंग 0.83 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.16 प्रतिशत गिर गया। Stock Market

यह भी पढ़ें:– एशियाई शेरो के करने हैं दर्शन तो इटावा सफारी में लायें तशरीफ

About The Author

Related Posts