CBSE Result Update

CBSE Revaluation: सीबीएसई रीवैल्यूएशन पोर्टल दोबारा नहीं खुलेगा, हाईकोर्ट ने किया इनकार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं बोर्ड परीक्षा में डिजिटल इवैल्यूएशन सिस्टम में हुई कथित गड़बड़ियों की जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने एनएसयूआई की उस मांग पर तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया, जिसमें रीवैल्यूएशन के लिए पोर्टल दोबारा खोलने की मांग की गई थी।
देश  शिक्षा और रोजगार  न्यूज़ ब्रीफ  दिल्ली