Chandrayaan-3 budget: चंद्रयान मिशन: बजट जानकर चौक जाएंगे आप!

Chandrayaan-3 budget: चंद्रयान-3 भारत का मूल मिशन 23 अगस्त 2023 को एक नया इतिहास रच कर आगे बढ़ चुका है। इस घटनाक्रम का लाइव ब्रॉडकास्ट लाइवस्ट्रीम इसरो की वेबसाइट, इसके यूट्यूब चैनल, इसरो के फेसबुक पेज और डीडी नेशनल टीवी चैनल सहित कई प्लेटफार्म पर दिखाया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चंद्रयान 3 और इसके पहले के लूनर मिशन पर भारत कितने पैसे खर्च कर चुका है?

भारत अब तक खर्च चुका है इतने पैसे!

Chandrayaan-3 budget: दरअसल भारत का चंद्रयान 3 मिशन आश्चर्यजनक रूप से चंद्रयान-2 से ज्यादा किफायती है। बता दें कि चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई, 2023 को लांच हुआ था। इसरो के पूर्व चेयरमैन के मुताबिक इस मिशन का जो अप्रूव्ड कॉस्ट है वो लगभग 250 करोड़ है। इसमें लांच व्हीकल की लागत शामिल नहीं है, लेकिन लैंड रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल की लागत शामिल है। इसके अलावा, लांच सर्विस की लागत 365 करोड़ थी। ऐसे में पूरे मिशन की लागत 615 करोड़ या लगभग 75 मिलियन डॉलर के आसपास है। Mission Chandrayaan-3

चंद्रयान-2 का बजट

चंद्रयान 2 तो भारत का सबसे महंगा लूनर मिशन रहा है हालांकि यह असफल हो गया था। जानकारी के मुताबिक मिशन में लैंडर, आॅर्बिटर, रोवर, नेविगेशन और ग्राउंड स्पोर्ट नेटवर्क की लगात 603 करोड़ थी, जबकि जियो-स्टेशनरी सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल की लागत 375 करोड़ थी, जिससे चंद्रयान-2 का टोटल बजट 978 करोड़ पर पहुंचा था, इसलिए यह लूनर मिशन सबसे महंगा पड़ा। Chandrayaan-3 Latest Update

चंद्रयान-1 का बजट

चंद्रयान-1 भारत के चंद्रयान मिशन का पहले लूनर प्रोब था, इसे अक्टूबर सन 2008 में लॉन्च किया गया था और इसने अगस्त सन 2009 तक काम किया था। इस मिशन के साथ ही इसरो चांद की सतह पर पहुंचने वाला पांचवा नेशनल स्पेस एजेंसी बन गया। इस मिशन की लागत का अनुमान लगाया जाए तो 386 करोड रुपए या लगभग 48 मिलियन डॉलर था तो यानी कुल मिलाकर भारत ने चंद्रयान मिशन पर 1,976 करोड़ या लगभग 2,000 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है। Chandrayaan-3 budget

यह भी पढ़ें:– Saving Account: बचत खाता धारकों के लिए खुशखबरी, यह बैंक दे रहा सेविंग पर ज्यादा ब्याज!