हमसे जुड़े

Follow us

39.2 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान करंट लगने से ...

    करंट लगने से छत से गिरा बच्चा, मौत

    Hanumangarh News
    करंट लगने से छत से गिरा बच्चा, मौत

    कबूतर उड़ाते समय बिजली की तारों से लोहे का पाइप टकराने से हुआ हादसा

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जंक्शन की आईटीआई बस्ती में कबूतर उड़ा रहा 12 वर्षीय बालक करंट का झटका लगने से छत्त से नीचे गिर गया। परिजन जब तक उसे अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद बस्ती में शोक की लहर छा गई। जंक्शन पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जंक्शन पुलिस थाना प्रभारी विष्णु खत्री ने बताया कि आईटीआई बस्ती में रॉकी (12) पुत्र महेन्द्र भाट की छत्त से गिरने से मौत हो गई। Hanumangarh News

    मृतक रॉकी अपने घर पर कबूतर पालता था। कबूतरों को उड़ाने के लिए रॉकी बुधवार को पाइप लेकर छत्त पर गया। कबूतर उड़ाते समय लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों से टकरा गया। करंट का झटका लगने से रॉकी छत्त से नीचे गिर गया। परिजन तत्काल रॉकी को झुलसी अवस्था में टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय लेकर गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद रॉकी को मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में मर्ग दर्ज की गई है। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– Rajasthan Weather Update: बारिश-ओलावृष्टि की संभावना, बढ़ सकती है सर्दी!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here