केजरीवाल की गिरफ्तारी पर घमासान, हरियाणा सीएम के घर पर आप कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, फुटे सिर

Haryana News
Haryana News: आप कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार करते हुए, प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता, दर्शन के दौरान लाठीचार्ज

कार्यकर्ताओं को लगी चोटें, दर्जनों कार्यकर्ता अस्पताल में भर्ती

  • अनुराग ढांडा के सिर में लगी चोट, डा. सुशील गुप्ता को भी चोटें | Haryana News

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवीलाल बारना)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री नायब सैनी के सेक्टर-3 स्थित निवास पर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी और वाटर कैनन का प्रयोग किया। लाठीचार्ज में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी एवं आप के प्रदेशाध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता, आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा तथा अनेक कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई। अनुराग ढांडा के सिर में गहरी चोट लगी जबकि सुशील गुप्ता के पांव में चोट आई। कई महिला कार्यकर्ताओं पर भी जमकर लाठियां बरसाई गई। प्रदर्शन में भाग लेने आए शाहाबाद के त्यौडी निवासी सोनू वाल्मिकी की टांग टूट गई। Haryana News

लगभग एक घंटे तक डा. सुशील गुप्ता व अनुराग ढांडा सहित जख्मी कार्यकर्ता सडक़ पर तड़पते रहे। सुशील गुप्ता ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने जानबूझ कर उन्हे इलाज के लिए अस्पताल भेजने हेतु एंबुलेंस नही बुलाई। इस पर गुप्ता ने चेतावनी दी यदि पांच मिनट में एंबुलेंस नही आई तो प्रदर्शनकारी बेरिकेट्स तोड देंगें, इस पर तुरंत एंबुलेंस मंगवाई गई और तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बाकि प्रदर्शनकारियों को हिरसात में लेकर पुलिस की गाडियों में भरकर पुलिस लाईन लाया गया। समाचार लिखे जाने तक हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता पुलिस लाईन में बैठा रखे थे। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्र्रेसी नेता अशोक अरोड़ा घायलों का हालचाल पूछने के लिए एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक पहुंचे मौके पर | Haryana News

एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया मौके पर पहुंचे और उन्होने कहा कि विडियो देखकर सारे मामले की जांच की जाएगी। एसपी ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए पथराव के कारण कई पुलिस कर्मी भी जख्मी हुए हैं। उन्होने कहा कि आचार संहिता के दौरान इस प्रकार का प्रदर्शन करना उचित नही है। सीएम हाऊस पर प्रदर्शन करने को एसपी भौरिया ने गलत ठहराया

Kurukshetra

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में जुटे कई जिलों के कार्यकर्ता

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के आह्वान पर प्रात: से ही कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास के निकट इकट्ठे होने शुरु हो गए और जमकर नारेबाजी की। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता तथा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा के नेतृत्व में सैंकड़ों प्रदर्शनकारियों, जिनमें महिलाएं भी शामिल थी, प्रदर्शन में भाग लिया। इस मौके पर रामकुमार डीएसपी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात था।

बेरिकेट्स तोडऩे के प्रयास पर वाटर कैनन का प्रयोग

सेक्टर 3 में सीएम आवास के इर्द गिर्द चारों ओर बेरिकेटस लगाए गए थे प्रदर्शनकारिीयों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए बेरिकेटस तोडने का प्रयास किया तो पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। जब प्रदर्शनकारी डटे रहे तो वे बेरिकेट्स पर चढकर मुख्यमँत्री निवास की ओर बढना चाह रहे थे तो पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। Haryana News

क्या बोले आप प्रदेशाध्यक्ष

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा.सुशील गुप्ता ने कहा मोदी की पुलिस ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई। एक कार्यकर्ता के तो खून की उल्टियां तक लग गई। कार्यकर्ताओं के हाथ, पैर और सिर फोड़ दिए। कार्यकर्ताओं का भगा भगा कर मारा गया। डा. गुप्ता ने सवाल किया कि क्या देश में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का हक नहीं। उन्होंने कहा मेरे साथ- साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं के ऊपर पुलिस ने जुल्म ढाया। अरविंद केजरीवाल को गैर-संवैधानिक तरीके से गिरफ्तार किया गया।

2 साल से लगातार अरविंद केजरीवाल के पीछे पड़े हुए हैं। कई बार जांच की गई लेकिन कुछ भी हासिल नहीं हुआ। सरकार का मकसद है इलेक्ट्रोल बॉन्ड में जो रिश्वत इन्होंने ली है उसका मुद्दा देश के सामने ना आए। इंडिया गठबंधन टूटे और अरविंद केजरीवाल चुनाव प्रचार ना कर पाए सरकार का यही मकसद है। देश की जनता देख रही है अरविंद केजरीवाल चाहते हैं शिक्षित हिंदुस्तान हो विकसित हिंदुस्तान हो सरकार। सरकार जो मर्जी जुलम सितम कर अरविंद केजरीवाल के शरीर को गिरफ्तार कर सकते हैं। लेकिन उनकी सोच को नहीं। Haryana News

इलेक्टरोल बोंड से ध्यान हटाने के लिए की गई केजरीवाल की गिरफ्तारी : अशोक अरोड़ा

  • कुरुक्षेत्र में लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की अशोक अरोड़ा ने

थानेसर। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्र्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा है कि इलेक्टरोल बॉंड के रूप में हजारों करोड़ रूपए की वसूली करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी बेनकाब हो चुकी है। इस घोटाले से जनता का ध्यान बांटनेे के लिए ही दिल्ली के मुख्यमँत्री अरविंद केजरीवाल को अलौकतांत्रिक ढंग से रात के अंधेरे में गिरफ्तार किया गया। उन्होने केजरीवाल की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार का लोकतंत्र में कोई विश्वास नही है। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

जनतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र में केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी द्वारा मुख्यमँत्री नायब सिंह के निवास के बाहर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने व पानी की बौछारें करने की अशोक अरोड़ा ने कडी निंदा की। उन्होने कहा कि आज देश में विपक्षी नेताओं को डराने का काम भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है। कोई भी विपक्षी नेता सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करता है तो उसे जेल में डाल दिया जाता है। विरोध करने पर लोगों पर लाठियां भांजी जाती हैं। उन्होने आरोप लगाया कि कुरुक्षेत्र में महिला कार्यकर्ताओं पर पुरुष पुलिस कर्मियों ने लाठियां भांजी और प्रदेश की बेटियों का अपमान किया।

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि भाजपा चुनाव में अपनी हार देखकर बौखला गई है। इसलिए घटिया हरकतों पर उतर आई है। भाजपा सरकार देश के विपक्ष को खत्म करना चाहती है। सरकार द्वारा की जा रही ज्यादतियों की हद हो चुकी है। देश को आजाद करवाते समय जनता ने सोचा था कि आजादी के बाद अपना देश होगा अपना संविधान होगा लेकिन भाजपा सरकार ने तो बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान को पांव तले रौंद दिया है। अरोड़ा ने कहा कि देश की जनता सब देख रही है। भाजपा का चेहरा बेनकाब हो चुका है।

देश के जिन बडे बडे उद्योगपतियों और कंपनियों से इलेक्ट्रोल बॉंड के रूप में जो वसूली की गई। उन कंपनियों और उद्योगपतियों को चंदे के बदले नाजायब लाभ दिया गया। इसका भांडाफोड होने के डर से ही केजरीवाल की गिरफ्तारी की गई है। देश की जनता सब देख रही है और आने वाले चुनाव में जनता इसका मुंहतोड जवाब देगी। भाजपा का सूपडा साफ होगा देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और उसके बाद हरियाणा विस चुनाव में भी भाजपा की करारी हार होगी और कांग्रेस की सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें:– Protest Arrest of Arvind Kejriwal: ‘आप’ ने कांग्रेस के साथ मिलकर अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का किया विरोध