अब तक 26478 युवाओं को मिली नौकरियाँ

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा युवाओं को सरकारी नौकरियाँ देने की वचनबद्धता जारी

  • जल सप्लाई और सेनीटेशन के जूनियर इंजीनियरों और सहकारिता विभाग के र्क्लकों को नियुक्ति पत्र सौंपे
  • सीएम मान ने अंतर्राष्ट्रीय माँ बोली दिवस मौके पंजाबियों को दी बधाई

चंडीगढ़। (सच कहूँ/अश्वनी चावला) नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ देने की वचनबद्धता को जारी रखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज जल सप्लाई और सैनीटेशन और सहकारिता विभाग के जूनियर इंजीनियरों और र्क्लकों को नियुक्ति पत्र सौंपे जिसके साथ अब तक 26478 नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ दी जा चुकी हैं। यहां म्यूसिपिल भवन में नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भवन नियुक्ति पत्र देने के लिए करवाए जाने वाले ऐसे कार्यक्रमों का गवाह है जिनमें युवाओं को अलग-अलग सरकारी विभागों में नौकरियां दी जा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें:– सीएम आवास के बाहर ईटीटी बेरोजगार अध्यापकों का हल्लाबोल, पुलिस से हुई झड़प

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से उन्होंने पद संभाला है, उनकी सरकार ने अलग-अलग विभागों में 26478 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। भगवंत मान ने कहा कि महज 11 महीनों में इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी नौकरियां देना प्रदेश सरकार की वचनबद्धता को दर्शाता है। नये भर्ती हुए युवाओं को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके लिए यह सौभाग्य और फखर वाली बात है कि सभी युवाओं को निरोल मैरिट के आधार पर चुना गया है। उन्होंने कहा कि अब यह युवा सरकार के परिवार के सदस्य बन चुक हैं जिन्हें मिशनरी भावना के साथ लोगों की सेवा करनी चाहिए। मान ने उम्मीद जाहिर की कि नये भर्ती हुए उम्मीदवारों की कलम समाज के जरुरतमंद और कमजोर वर्गों की मदद करेगी।

आज के कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र प्राप्त करने मौके लड़कों से अधिक लड़कियों की संख्या होने पर तसल्ली प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महिलाओं के सशक्तिकरण की लहर को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह बड़े सौभाग्य वाली बात है कि लड़कियां इन परीक्षाओं को सख्त मेहनत और लग्न के साथ पास कर रही हैं। मान ने उम्मीद प्रकट की कि इससे समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।

भ्रष्टाचार को मानसिक रोग बताते हुए सीएम मान ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों का लालच खत्म नहीं होता। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार और भ्रष्ट नेताओं के साथ कोई लिहाज न बरतने की नीति अपनाई हुई है। सीएम मान ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

अंतर्राष्ट्रीय मां-बोली दिवस पर पंजाबियों को शुभ कामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने मां-बोली की महत्ता बारे प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रदेशभर के सभी साईन बोर्डों (दिशा-सूचक) पर पंजाबी को पहल देने की विशेष मुहिम को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेशक अनेक दुकानदार पहले ही साईन बोर्डों में पंजाबी को पहल दे चुके हैं परंतु बाकी रहने वाले दुकानदारों को भी राजी कर लिया जाएगा। सीएम मान ने कहा कि जो छोटे दुकानदार साईन बोर्डों को बदलने की समर्था नहीं रखते, उन्होंने साईन बोर्ड बदलने को प्रदेश सरकार यकीनी बनाएगी।

बजट सत्र तीन मार्च से

पंजाब विधानसभा का बजट सत्र तीन मार्च से होगा। पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक में मंगलवार को यह निर्णय लिया गया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि सत्र तीन मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा। इस पर छह मार्च को चर्चा होगी और बजट 10 मार्च को प्रस्तुत किया जाएगा। लगभग 10 माह पुरानी आम आदमी पार्टी सरकार का यह पहला पूर्ण बजट होगा।

14417 अस्थाई कर्मचारी होंगे नियमित: सीएम मान

प्रदेश सरकार ने राज्य के 14 हजार 417 अस्थाई कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को एक ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों दौरान लोगों को दी गई गारंटी अनुसार शिक्षा विभाग के लगभग 13 हजार अस्थाई कर्मचारियों को पहले ही नियमित किया जा चुका है, आज कैबिनेट की मंजूरी के बाद 14 हजार 417 अलग अलग विभागों के अस्थाई कर्मचारियों को नियमित करने का हमने फैसला किया है, कर्मचारियों का हर पक्ष से ख्याल रखना हमारा फर्ज है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।