भगवंत मान का ऐलान: पंजाब में लॉन्च होगी ऐंटी करप्शन हेल्पलाइन, सीएम से सीधे वॉट्सऐप पर करें शिकायत

Bhagwant Mann

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शपथ लेने के बाद से ही ऐक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। बुधवार को शहीद भगत सिंह के गांव में शपथ लेने वाले भगवंत मान ने राज्य में ऐंटी करप्शन हेल्पलाइन लॉन्च करने का फैसला लिया है। यह हेल्पलाइन भगत सिंह के शहीदी दिवस 23 मार्च को लॉन्च की जाएगी। भगवंत मान ने कहा कि इसके जरिए लोग वॉट्सऐप पर भी भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की शिकायत कर सकेंगे।

भगवंत मान जीवन परिचय, उम्र, परिवार, शिक्षा

भगवंत मान जी का जन्म सन 1973 में पंजाब के गांव सतोज ,संगरूर में हुआ है। इनके पिता का नाम मोहिंदर सिंह एवं माँ का नाम हरपाल कौर है। वर्तमान समय में भगवंत मान की आयु 48 वर्ष है ,इनकी पत्नी का नाम इंदरप्रीत कौर है जिनसे उनका वर्ष 2015 में डिवोर्स हुआ है। इनकी एक बेटी और एक बेटा है।

शिक्षा

भगवंत मान की 12वीं तक की शिक्षा अपने गांव की स्कूल से पूर्ण हुई है। बारहवीं कक्षा पास करने के बाद इन्होंने वर्ष 1992 में शहीद उद्यम सिंह राजकीय कॉलेज से बीकॉम फास्ट ईयर की पढाई की लेकिन बाद में इनके द्वारा पढाई छोड़ दी गयी।

राजनीतिक करियर

वर्ष 2011 में उन्होंने राजनैतिक कैरियर की शुरूआत की थी। भगवंत मान जी ने मनप्रीत सिंह बादल की पंजाब पार्टी पीपुल्स पार्टी में वर्ष 2011 में शामिल हुए थे। वर्ष 2012 में इन्होने लहरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा जिसमें उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2014 में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और संगरूर लोकसभा सीट से लोकसभा से चुनाव लड़कर जीत हासिल की। यह अब आम आदमी पार्टी के संयोजक होने के साथ पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता भी है।

वर्ष 2019 में 17 वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में जुगनू ने अपनी संगरूर लोकसभा सीट से भारी मतो से जीत दर्ज की और वह दोबारा से संसद में पहुंचे। भगवंत मान लोकसभा में आम आदमी पार्टी के एकमात्र सांसद है। लोकसभा में वह अपने आउट स्पॉकेन स्टाइल के लिए जाने जाते है। वह अपने किसी भी मुद्दे पर अपनी बात को सदन में दृढ़ता के साथ मंडल में रखते है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।