हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home अन्य खबरें सीएम मनोहर ला...

    सीएम मनोहर लाल खट्टर ने खोला नौकरियों का पिटारा…अगले 6 महीने में देंगे 60 हजार नौकरियां | Sarkari job

    Haryana News
    Manohar Lal Khattar

    चंडीगढ़ (ब्यूरो)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि आगामी 6 महीनों (sarkari job) में 60 हजार पदों पर नई भर्तियां की जाएंगी। वे ‘ताऊ से पूछो’ चैट बॉट वेब और व्हाट्सअप पोर्टल का उद्धघाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के 2005 से 2014 तक के शासनकाल में केवल 81 हजार नौकरियां दी गई थीं जबकि हमारी सरकार ने 2014 से 2023 से अब तक लगभग साढ़े आठ साल में 1 लाख 2 हजार सरकारी नौकरियां दी हैं और आगामी 6 महीनों में 60 हजार पदों पर नई भर्तियां की जाएंगी।

    कांग्रेस सरकार के समय जो भर्तियां हुईं उनमें पारदर्शिता का अभाव था जिसके चलते करीब एक दर्जन विभिन्न विभागों से संबंधित पदों पर हुई भर्तियों को न्यायालय ने रद्द किया, जिनमें वर्ष 2006 में 1983 पीटीआई की भर्ती, 2007 में 786 नहरी पटवारी, 437 एलडीसी, 2013 में 102 कृषि निरीक्षक, जेई (सिविल) 381 की भर्तियों सहित अन्य भर्तियां शामिल हैं। वर्तमान सरकार में पारदर्शिता व मेरिट के चलते एक भी भर्ती रद्द नहीं हुई है। हमने सिस्टम को पारदर्शी बनाया है और सरकारी भर्तियों में पेपर लीक व अन्य गड़बड़ी करने वाले लगभग 700 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here