हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home राज्य पंजाब जिला श्री मुक...

    जिला श्री मुक्तसर साहब में 2 नये कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि

    Corona

     मलोट शहर की सूरजा राम मार्केट और एक नामदेव नगर श्री मुक्तसर साहब के साथ सबंधित है पॉजिटिव कोरोना मरीज (Corona in Punjab)

    मलोट(सच कहूँ/मनोज)। पिछले कई दिनों से मलोट में भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है और बुधवार को भी एक कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। डॉ. हरी नारायण सिंह सिविल सर्जन ने बताया कि डिप्टी कमिशनर एमके अराविन्द कुमार के निर्देशों अनुसार मिशन फतेह अधीन जिला श्री मुक्तसर साहब में कोविड-19 प्रति जागरूक किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों दौरान जिला श्री मुक्तसर साहब में 2 नये पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें से एक केस मलोट शहर की सूरजा राम मार्केट और एक नामदेव नगर श्री मुक्तसर साहब के साथ सबंधित है। यह केस पॉजिटिव मामलों के संपर्क में आए थे।

    उन्होंने बताया कि अब तक जिला श्री मुक्तसर साहब में 1262 व्यक्तियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं, जिसमें से 12001 की रिपोर्ट नेगेटिव और 186 मरीज पॉजिटिव हैं, जिनमें से 155 केस ठीक होकर घर चले गए हैं और 30 केस एक्टिव हैं और 441 मामलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज जिला श्री मुक्तसर साहब की सभी सेहत संस्थाओं में फ्लू कॉर्नरों व कोविड-19 सम्बन्धित 194 सैंपल लिए गए हैं। अब तक 155 मरीजों को जल्दी ठीक कर घर भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए पूरी मेहनत से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार में किसी को कोरोना के लक्षण दिखाई दें तो उसे छुपाएं नहीं, बल्कि नजदीक के विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह लें।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।