हमसे जुड़े

Follow us

39.2 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More

    विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.62 करोड़ के पार, 8.67 लाख की मौत

    Coronavirus

    वाशिंगटन /रियो डि जेनेरो /नयी दिल्ली। विश्व में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.62 करोड़ के पार हो गयी है और इस महामारी की चपेट में आने से अब तक 8.67 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक 26,219,459 लोग संक्रमित हुए हैं और 8,67,593 लोगों की मौत हुई है। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 61 लाख को पार कर 6149289 पर पहुंच गयी है और अब तक 186,786 लोगों की जान जा चुकी है।

    Coronavirus in Assam

    विश्व में कोरोना से प्रभावित देशों में दूसरे नंबर पर चल रहे ब्राजील में अब तक 4041638 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 124,638 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक संक्रमितों का आंकड़ा 38,53,406 हो गया वहीं इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 67,376 हो गयी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 10 लाख को पार कर 1006923 पहुंच गई हैं तथा 17,479 लोगों ने जान गंवाई है। पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिसके कारण कोरोना से संक्रमित होने के मामले में वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 657,129 लोग संक्रमित हुए हैं और 29,068 लोगों की मौत हो चुकी है।

    कोविड-19 से संक्रमित मामलों में कोलम्बिया ने दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया है और अब छठवें नंबर पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 641,574 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 20,618 है। वहीं दक्षिण अफ्रीका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 633,015 पर पहुंच गई है तथा इस वायरस से मरने वालों की संख्या 29,068 हो गयी हैं। मेक्सिको में भी कोरोना संक्रमण से हालात खराब है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।