हमसे जुड़े

Follow us

25.6 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य पंजाब डेरा श्रद्धाल...

    डेरा श्रद्धालुओं ने गरीब परिवार की लड़की के विवाह में किया आर्थिक सहयोग

    Humanity

    क्षेत्रीय निवासियों ने की डेरा श्रद्धालुओं की प्रशंसा

    सच कहूँ/टहल सिंह  खन्ना। समाज भलायी को समर्पित संस्था डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत की ओर से पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पवित्र प्रेरणाओं पर चलते हुए 134 मानवता भलाई के कार्य विश्व भर में किये जा रहे हैं जो कि काबिले-तारीफ है। डेरा सच्चा सौदा की साध -संगत अपने-अपने ब्लॉकों में यह महान कार्य पूरे जोश के साथ कर रही है। इन समाज -कल्याण कार्यों में से ही एक महत्वपूर्ण कार्य है ‘आर्शीवाद’, जिसके अनुसार संस्था की ओर से गरीब परिवार के बच्चों के विवाह में आर्थिक पक्ष से मदद की जाती है। इसके अंतर्गत ही ब्लाक खन्ना की शाह सतनाम जी ग्रीन यह वैलफेयर फोर्स विंग की ओर से समूह साध-संगत के सहयोग से एक गरीब परिवार की लड़की के विवाह में आर्थिक सहायक देकर प्रशंसनीय कार्य किया गया है।

    यह सेवादार रहे मौजूद

    इस मौके सेवादारों ने जानकारी देते बताया कि शहर के समराला रोड पर स्थित मॉडल टाऊन के निवासी काला राम के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है, जिस कारण साध-संगत की ओर से उनकी बेटी मानसी के विवाह मौके कुछ जरूरी सामान व अन्य आर्थिक सहायता दी गई है। इस मौके 45 मैंबर जसपाल कौर इन्सां, 45 मैंबर चरनजीत कौर इन्सां, 25 मैंबर हरप्रीत कौर इन्सां, 25 मैंबर बाल कृष्ण इन्सां, ब्लॉक भंगीदास रजनीश कुमार इन्सां, 15 मैंबर मोहन लाल इन्सां, विमल कुमार इन्सां (सीए), डॉ. नेत्र सिंह इन्सां, राजेश कुमार इन्सां, बलजीत सिंह इन्सां, कर्म सिंह इन्सां, सौदागर सिंह इन्सां, सतनाम सिंह इन्सां, राजकुमार लालका इन्सां,

    विकास कुमार इन्सां, सतपाल सिंगला इन्सां, गगनदीप शर्मा इन्सां, हरनेक सिंह इन्सां, सुरिन्दर सिंह इन्सां, राज कुमार इन्सां, दीपक सिंगला इन्सां, रवीन्द्र कौर इन्सां, प्रवीण इन्सां, मनजीत कौर इन्सां, कमलेश रानी इन्सां, नीलम रानी इन्सां व सोनिया रानी इन्सां आदि उपस्थित थे। क्षेत्रीय निवासियों की ओर से सेवादारों के इस कार्य की भरपूर प्रशंसा की गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।