हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य पंजाब डेरा श्रद्धाल...

    डेरा श्रद्धालुओं ने मंदबुद्धि को परिजनों से मिलाया

    Dera Sacha Sauda, Followers, Welfare Work, Feeble Minded, Family, Gurmeet Ram Rahim

    तपा मंडी(सुरिन्दर)। नजदीकी गांव दराज के एक मंदबुद्धि नौजवान जोकि एक माह पहले अपने घर से कहीं चला गया था,को आज ब्लॉक जखवाली जिला फतेहगढ़ साहब के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने उसके ेपरिवार से मिला तो उनकी खुशी का कोई टिकाना नहीं रहा और उन्होंने डेरा सच्चा सौदा की ओर से किए जा रहे मानवता भलाई कार्यों की प्रशंसा करते हुए सेवादारों का तहदिल से धन्यवाद किया।

    लावारिस हालत में  मिले युवक को नामचर्चा घर ले गए और उसकी संभाल की

    फतेहगढ़ साहब से मंदबुद्धी जगसीर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह को उसके गांव दराज पहुंचाने आए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के सेवादार ईश्वर सिंह इन्सां और लखविन्दर सिंह इन्सां ने ब्लॉक तपा के जिम्मेवार अशोक इन्सां, महेन्दर सिंह इन्सां, धर्म पाल इन्सां , बसंत इन्सां, दराज के नंबरदार जगतार सिंह इन्सां की उपस्थिति में बताया कि उक्त व्यक्ति जगसीर सिंह उनको बीते दिन सरंहिद रोड पर लावारिस हालत में घूमता हुआ मिला था, जिसको वह वहां के नामचर्चा घर ले गए और उसकी संभाल की।

    पूछने पर नौजवान ने अपना नाम और गांव के बारे में बताया। जिस पर उन्होंने ब्लॉक तपा के जिम्मेवारों के साथ संपर्क किया, जिनके सहयोग से परिवार का पता लगाया गया और आज गांव के पंच गुरजंट सिंह और उक्त जिम्मेवारों की उपस्थिति में जगसीर सिंह को परिवार के सुपुर्द किया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।