हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home देश दिल्ली में हि...

    दिल्ली में हिंसा मामले में धर्मेन्द्र सिंह हरमन गिरफ्तार

    Delhi Red fort violence, Republic Day Violence

    नई दिल्ली (एजेंसी)। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने धर्मेन्द्र सिंह हरमन नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस का कहना है कि धर्मेन्द्र की गिरफ्तारी वीडियो फुटेज की जांच और उसकी लोकेशन के आधार पर की गई है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक धर्मेन्द्र सिंह हरमन को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है और वो दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने 10 संदिग्ध लोगों का फोटो भी जारी किया है।

    लाल किला हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस अब तक 124 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। 44 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, जिसमें से 14 मामलों की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश में क्राइम ब्रांच की जांच जारी है।

    वहीं, इस हिंसा मामले में मुख्य आरोपी दीप सिद्धू पर दिल्ली पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू पर एक लाख के इनाम का ऐलान किया है। वहीं, दीप के अलावा जुगराज सिंह समेत चार लोगों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित किया है। इन पर आरोप है कि ये लोग लाल किला पर धार्मिक झंडा फहराने और लोगों को हिंसा के लिए उकसाने में शामिल थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।