हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home सरसा रानियां में व...

    रानियां में विजिलेंस जांच पूरी, जगी डिवाइडर निर्माण की उम्मीद

    Sirsa News
    Rania News:: डिवाइडर निर्माण के लिए चलता सफाई कार्य।

    अनाजमंडी से बालासर रोड़ तक किया जाएगा डिवाइडर निर्माण का कार्य

    रानियां (सच कहूँ/सुनील कुमार/राजेन्द्र गाबा)। Rania News: शहर के मुख्य मार्ग पर करीब दो सालों से लंबित डिवाइडर निर्माण का रास्ता साफ हो गया है और निर्माण कार्य शुरू करवाने की कवायद जारी कर दी गई है। डिवाइडर निर्माण में रोड़ा बनी स्ट्रीट लाईटों की विजिलेंस की जांच के अन्तिम सैंपल लिए जाने के साथ ही विकास कार्य को हरी झंडी मिल गई। उम्मीद की जा रही है कि इस सप्ताह के अंत तक अनाजमंडी से लेकर बालासर रोड़ तक के करीब 1900 मीटर लंबे डिवाइडर के निर्माण कार्य का शुभांरभ हो जाएगा। Sirsa News

    डिवाइडर की समस्या को प्रमुख्ता से प्रशासन व भाजपा हाईकमान के समक्ष रखने पर युवा भाजपा नेता विष्णु छाबड़ा का शहरवासियों व सामाजिक संस्थाओं ने आभार व्यक्त किया। शहरवासी हरपिन्द्र सिंह, सोनू ग्रोवर, जरनेल चंदी, मदन लाल व अन्य ने बताया कि शहरवासियों के साथ यहां से गुजरने वाले नियमित वाहन चालक व क्षेत्रवासी डिवाइडर की समस्या से काफी परेशानी में थे। यहां पर 4 मौतें व अनेक सड़क हादसे भी हो चुके हैं। Sirsa News

    मैं समस्त रानियां वासियों की ओर से भाजपा सरकार का धन्यवाद करता हूँ कि जल्द ही डिवाइडर निर्माण का कार्य शुरू होने जा रहा है। सरकार बनने के साथ ही मैंने शहर के डिवाइडर निर्माण की मुख्य समस्या को लेकर जिला अध्यक्ष, भाजपा हाईकमान व प्रदेश के मुख्यमंत्री से संपर्क बनाए रखा। जिससे विजिलेंस की जांच जल्द पूरी हुई और डिवाइडर निर्माण का रास्ता साफ हो गया। यहां सफाई का कार्य शुरू करवा दिया है और जल्द ही डिवाडडर निर्माण का कार्य भी शुरू हो जाएगा।
                                                                                         – विष्णु छाबड़ा, युवा भाजपा नेता रानियां।

    डिवाइडर निर्माण शहर की मुख्य समस्या में से प्रमुख है। जिसका निर्माण कार्य सड़कों के बीच लगी स्ट्रीट लाईटों की चल रही विजिलेंस जांच के कारण रूका हुआ था। विजिलेंस टीम ने अपने सैंपल भर लिए हैं जिससे डिवाइडर निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया है। अभी सफाई कार्य शुरू किया गया है और इस सप्ताह में डिवाइडर की जगहों पर ग्रीलें लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा व उसके बाद नियमानुसार निर्माण कार्य के लिए मशीने भी लग जाऐगी।
                                                                                – मनोज सचदेवा, चेयरमैन नगरपालिका रानियां।

    यह भी पढ़ें:– Building Collapse: चंडीगढ़ में गिरी 5 मंजिला बिल्डिंग

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here