हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home देश नशे के आदी बे...

    नशे के आदी बेटे ने काट डाला मां का हाथ

    gangster

    अगरतला (एजेंसी)। त्रिपुरा के गोमती जिले के ग्राजी के पऊमुरा क्षेत्र में 49 वर्षीय एक व्यक्ति कथित तौर पर मामूली झगड़े के बाद शराब के नशे में अपनी मां का हाथ काट कर फरार हो गया। पीड़िता नमिता घोष (75) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिक खून बह जाने के कारण पीड़ित महिला गंभीर रूप से बीमार हो गई और उसका इलाज चल रहा है।
    घटना शनिवार की रात की है, लेकिन पड़ोसियों ने शुरू में हर रोज होने वाली मारपीट की घटना को नजरअंदाज किया, लेकिन देर रात लोगों ने बुजुर्ग महिला के तेज दर्द से चीखने की आवाजें सुनीं जिसके बाद पड़ोसी उसके घर गये।

    क्या है मामला

    घोष परिवार के एक पड़ोसी ने देखा कि महिला फर्श पर पड़ी थी और उसके दाहिने हाथ का निचला हिस्सा उसके शरीर से अलग होकर खून से लथपथ था। अधिक खून बह जाने के कारण महिला गंभीर रूप से बीमार हो गई और उसका इलाज चल रहा है। आरोपी मौके से फरार होता इससे पहले ही पड़ोसियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

    पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी रखा है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने कहा कि बिमल घोष नशे का आदी है और अक्सर अपनी मां से उसका झगड़ा होता रहता था। शनिवार रात भी वह नशे में था और पैसे को लेकर अपनी मां से झगड़ रहा था। जब उसने पैसे देने से मना किया तो गुस्से में आकर उसने अपनी मां पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हथियार को मौके से जब्त कर लिया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here