आपसी रंजिश के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

जींद की चंद्रलोक कॉलोनी की घटना,दो बड़े भाई व भाभी घायल

जींद।

जींद में एक युवक ​को बेरहमी से पीट पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है आपसी रंजीश के चलते कि गई युवक की हत्या। एक भाई की इंटरकास्ट मैरिज का खामियाजा छोटे भाई को भुगतना पड़ा है।

दरअसल इंटरकास्ट लव मैरिज के चलते उनके पड़ोसी रंजिश पाले बेठे थे, इसी कारण से उन्होंने शुक्रवार देर रात युवक के घर में घुसकर हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी और उसके दो बड़े भाइयों और भाभी को भी घायल कर दिया। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार हैं, पुलिस ने 7 के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जींद की चंद्रभान कॉलोनी में तीन भाई रामजीत, सत्यवान और सोमपाल रहते हैं। वे जाट जाति से हैं। सत्यवान ने 3 साल पहले धानक जाति की एक लड़की से इंटरकास्ट लव मैरिज की थी।

उन्हें दो बच्चे भी हैं। सत्यवान की शादी से उनके पड़ोस में रहने वाले धानक जाति के कुछ युवक रंजिश पाले हुए थे। हालांकि उनका लड़की से कोई संबंध नहीं था, वे बिना बात जातिगत रंजिश रखे हुए थे। इसी रंजिश के चलते उनके कई बार झगड़े हो चुके थे और यही रंजीश युवक की मौत का कारण बनी।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

 

About The Author

Ad Ad

Related Posts